More
    Homeराजस्थानअलवरवासुदेव देवनानी की पत्नी को अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हुए शामिल

    वासुदेव देवनानी की पत्नी को अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हुए शामिल

    अजमेर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की धर्मपत्नी इंद्रा देवी के निधन के बाद मंगलवार को अजमेर में शोक की लहर छा गई। सुबह से ही देवनानी निवास स्थान पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी अजमेर पहुंचे और उन्होंने वासुदेव देवनानी से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और कहा कि इंद्रा देवी का निधन समाज और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

    मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, भाजपा नेता अरुण चतुर्वेदी, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और भाजपा पदाधिकारियों ने भी पहुंचकर इंद्रा देवी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। देवनानी निवास स्थान पर सुबह से ही शोकाकुल लोगों का तांता लगा रहा। सभी ने परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।

    दोपहर को इंद्रा देवी का अंतिम संस्कार अजमेर के पुष्कर रोड स्थित ऋषि घाटी श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में किया गया। उनके पुत्र महेश देवनानी ने माता को मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा देवनानी निवास स्थान, संत कंवरराम कॉलोनी रामनगर से रवाना हुई, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए।

    अंतिम संस्कार स्थल पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, राजस्थान सरकार के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, सहकारिता मंत्री सुमित गोदारा, पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना, जयपुर सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा, भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा, पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने इंद्रा देवी को श्रद्धासुमन अर्पित किए और देवनानी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

    श्मशान घाट पर पूरे माहौल में गहरा सन्नाटा और भावुकता छाई रही। परिवारजन, रिश्तेदार, समर्थक और समाजसेवी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी की आंखें नम थीं और हर किसी ने इंद्रा देवी को एक संस्कारवान, सहृदय और प्रेरणास्रोत महिला के रूप में याद किया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here