More
    Homeराजस्थानजयपुरपंचायत समितियों में उप प्रधान पद के लिए मतदान आज, शाम तक...

    पंचायत समितियों में उप प्रधान पद के लिए मतदान आज, शाम तक साफ होगी तस्वीर

    जयपुर। राजस्थान के 37 जिलों की 419 पंचायत समितियों में आज उप प्रधान के चुनाव आयोजित किए जा रहे हैं। सुबह 10 से 11 बजे के बीच नामांकन दाखिल किए जाएंगे, जबकि दोपहर 3 से 5 बजे तक मतदान होगा और इसके तुरंत बाद चुनावी परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। प्रधान चुनाव की ही तरह उप प्रधान के चुनाव में भी कई स्थानों पर राजनीतिक उलटफेर की संभावना जताई जा रही है। उप प्रधान पद के लिए मतदान संपन्न होते ही पंचायत समिति सदस्यों की बाड़ेबंदी समाप्त हो जाएगी और इसके साथ ही 37 जिलों में पंचायतीराज चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

    ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

    आदर्श आचार संहिता समाप्त होने के बाद शासकीय कर्मचारियों के तबादलों, नई योजनाओं की घोषणा और विकास कार्यों की स्वीकृति पर लगी पाबंदी हट जाएगी। इससे ग्रामीण अंचलों में लंबे समय से रुके हुए विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

    तीन अक्टूबर से लागू आचार संहिता आज शाम होगी समाप्त

    उप प्रधान चुनाव के नतीजे सामने आने के साथ ही प्रदेश के 37 जिलों में पंचायतीराज चुनाव की समूची प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। परिणाम घोषित होने के बाद आज शाम से इन जिलों में लागू आदर्श आचार संहिता हट जाएगी। उल्लेखनीय है कि पंचायतीराज चुनाव की घोषणा के साथ ही तीन अक्टूबर से ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता प्रभावी थी।

    419 पंचायत समितियों में मतदान और परिणाम की तैयारी

    राजस्थान के 37 जिलों की 419 पंचायत समितियों में आज उप प्रधान चुनने के लिए मतदान प्रक्रिया होगी। शाम को परिणाम जारी होने के साथ ही इन जिलों में चुनाव प्रक्रिया का समापन हो जाएगा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here