More
    Homeमनोरंजनसलमान खान को किया नजरअंदाज या महज गलतफहमी? अंकुर भाटिया को लेकर...

    सलमान खान को किया नजरअंदाज या महज गलतफहमी? अंकुर भाटिया को लेकर चर्चा तेज

    मुंबई। अमेरिका में अच्छी नौकरी छोड़कर अभिनय के क्षेत्र में कदम रखने वाले अंकुर भाटिया का फिल्मी सफर निर्देशक अपूर्व लखिया के साथ आरंभ हुआ। फेसबुक पर भेजे गए एक संदेश से शुरू हुई यह जान-पहचान 'हसीना पारकर' और वेब सीरीज 'क्रैकडाउन' तक जा पहुंची। अब वह अपूर्व के निर्देशन में बन रही 'मातृभूमि : मे वार रेस्ट इन पीस' में दिखाई देंगे। हाल ही में अंकुर भाटिया ने यह भी साझा किया था कि उन्होंने सलमान खान को दिवाली पार्टी में नजरअंदाज क्यों किया था।

    मातृभूमि में अपूर्व ने मेरे किरदार के बारे में सोच लिया था

    अंकुर का कहना है कि दरअसल उनकी पहली फिल्म भी अपूर्व जी के साथ ही थी। 'जंजीर' में एक छोटी-सी भूमिका थी, जिसे पहले किसी अन्य कलाकार को करना था, लेकिन तारीखों की दिक्कत के चलते वह रोल उन्हें मिल गया। अंकुर के मुताबिक अपूर्व उनके मित्र भी हैं और मार्गदर्शक भी। जब उन्होंने 'मातृभूमि' की पटकथा लिखी थी, तभी उन्होंने इस विशेष किरदार के लिए अंकुर का नाम तय कर लिया था।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here