More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़देवपहरी झरने में बढ़ा जलस्तर, बीच टापू पर फंसे तीन युवक; रेस्क्यू...

    देवपहरी झरने में बढ़ा जलस्तर, बीच टापू पर फंसे तीन युवक; रेस्क्यू टीम रवाना

    कोरबा: सोमवार से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते हसदेव नदी उफान पर है। इसी बीच कोरबा जिले के प्रसिद्ध देवपहरी जलप्रपात में घूमने गए तीन युवक पानी के तेज बहाव के बीच बने एक टापू पर फंस गए हैं। स्थिति को देखते हुए प्रशासन और बचाव दल मौके पर मुस्तैद है और युवकों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं।

    अचानक बढ़ा पानी और टापू पर फंसे युवक

    फंसे हुए युवकों की पहचान धनेश्वर सारथी, घनश्याम महंत और सूरज सारथी के रूप में हुई है, जो सभी गुरमा श्यांग के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, ये तीनों दोस्त पहले सतरेंगा घूमने गए थे और वहां से मौसम का आनंद लेते हुए देवपहरी जलप्रपात पहुंचे थे। जलप्रपात के पास फोटो खींचने के बाद जब वे लौटने लगे, तो अचानक पानी का बहाव तेजी से बढ़ गया। इसके चलते वे बीच धारा में फंस गए और उन्होंने वहां बनी एक छतरी की शरण ली।

    वीडियो कॉल और टॉर्च की रोशनी से संपर्क

    घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए वीडियो कॉल के जरिए युवकों से संपर्क स्थापित किया। बातचीत के दौरान युवकों ने बताया कि चारों तरफ घना अंधेरा है और टॉर्च की रोशनी के सहारे ही वे स्थिति का जायजा ले रहे हैं। रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेन सारथी ने वीडियो कॉल पर उनसे बात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हिम्मत बनाए रखने की सलाह दी।

    रेस्क्यू ऑपरेशन और पुलिस की मौकूदगी

    कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही लेमरू और घटकेसर थाना पुलिस के साथ-साथ एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। लगातार बारिश और पानी के तेज बहाव के कारण बचाव कार्य में कुछ बाधाएं आ रही हैं, फिर भी टॉर्च की रोशनी और लोकेशन ट्रेस करके युवकों तक पहुंचने के प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि इस तरह के खराब मौसम में नदियों, झरनों और जलप्रपातों के पास जाने से पूरी तरह बचें।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here