More
    Homeदुनियाचीन से ईरान को भेजा गिफ्ट, हमने पकड़ा, इसमें कुछ चीजें जो...

    चीन से ईरान को भेजा गिफ्ट, हमने पकड़ा, इसमें कुछ चीजें जो बहुत अच्छी नहीं थीं

    वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार आरोप लगाया है कि चीन ईरान को युद्ध में हथियार और दूसरी मदद पहुंचा रहा है। ट्रंप ने बुधवार को एक बयान में कहा कि चीन से ईरान के लिए एक गिफ्ट भेजा था, लेकिन इसे अमेरिका ने पकड़ लिया। ट्रंप ने यह भी कहा कि ये अमेरिका के लिए धैर्य की परीक्षा है। बता दें अमेरिका ने चीन पर पहले भी इस तरह के आरोप लगाए हैं। हालांकि चीन ने इसे बेबुनियाद बताते हुए आरोपों को खारिज किया है।
    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अमेरिका को चीन से गिफ्ट ले जाने वाली नाव मिली है। ट्रंप ने कहा कि हमने कल एक जहाज पकड़ा जिस पर कुछ चीजें थीं, जो बहुत अच्छी नहीं थीं, शायद चीन से कोई गिफ्ट, मुझे नहीं पता। मुझे लगा है कि प्रेसिडेंट शी और हमारे बीच सहमति है, लेकिन ठीक है। जंग ऐसे ही चलती है, है ना?”
    बता दें इससे पहले अमेरिका ने ईरान के झंडे वाले कंटेनर जहाज तूस्का को जब्त किया है, जिससे तनाव बढ़ गया है। अमेरिका ने कहा है कि शिप से कई आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई हैं। मंगलवार को रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने एक बयान में कहा था कि इस शिप से चीन ईरान को मिसाइल केमिकल की डिलीवरी कर रहा था। वहीं अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक शिप पर कुछ धातु, पाइप और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल मिसाइल प्रोग्राम में भी किया जा सकता है। एक अधिकारी ने बताया कि यह जहाज पहले भी ऐसे सामान ले जा चुका है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने जब्त किए शिप को लेकर किए जा रहे दावों को भी झूठा बताया। उन्होंने कहा कि जहाज एक विदेशी कंटेनर शिप है और चीन का इससे कोई संबंध नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि चीन सैन्य सामान के एक्सपोर्ट को बहुत सावधानी और जिम्मेदारी के साथ करता है।
    वहीं अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि अगर चीन ईरान को हथियार या युद्ध से जुड़ा सामान देता है, तो यह अमेरिका की रेड लाइन को पार करने जैसा होगा। बता दें ट्रंप पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि जो देश ईरान को हथियार देगा, उस पर 50 फीसदी तक टैरिफ लगाया जा सकता है और इसमें कोई छूट नहीं होगी। ऐसे में नए आरोपों के बाद दोनों देशों के बीच नई जुबानी जंग छिड़ सकती है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here