More
    Homeराज्ययूपीप्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से कई जिलों में बारिश...

    प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से कई जिलों में बारिश के आसार

    लखनऊ |मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे गर्म दिनों की ओर लौट रहा है। इसी वजह से दिन के तापमान में हर दिन आंशिक वृद्धि हो रही है। यह वृद्धि अभी बदस्तूर जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से अगले हफ्ते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश के आसार हैं।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले हफ्ते 17 और 18 फरवरी को छिटपुट बारिश और तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। इसके अलावा मौसम में कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि दर्ज होने की संभावना है।उन्होंने बताया कि प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। धीरे-धीरे तापमान के बढ़ने का क्रम जारी रहेगा, अचानक मौसम में किसी तरह के परिवर्तन की आशंका नहीं है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान बांदा में दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक रहा। उरई में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री और प्रयागराज में 29 डिग्री दर्ज किया गया।

    दिन में धीरे-धीरे चढ़ता रहेगा पारा, बढ़ती रहेगी गर्मी

     मौसम में ठंड का असर दिनों दिन कम हो रहा है और दिन में गर्माहट का अहसास बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम में बड़े बदलाव के संकेत नहीं है। ऐसे में मामूली उतार-चढ़ाव के साथ कुल मिलाकर तापमान बढ़ता रहेगा।मौसम के बदलते मिजाज का असर लोगों पर साफ नजर आ रहा है। लोग दिन में गर्म कपड़े पहनने से परहेज कर रहे हैं। सुबह और शाम में भी हल्के गर्म कपड़ों से काम चल जा रहा है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, मौसम धीरे-धीरे गर्म दिनों की ओर जा रहा है। इसी वजह से दिन के तापमान में आंशिक वृद्धि हो रही है जो आगे भी जारी रहेगी। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से आंशिक रूप से अधिक रहा।शनिवार को भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है।

    एक सप्ताह में तापमान का उतार-चढ़ाव

    13 फरवरी 25.1            
    12 फरवरी 27.0             
    11 फरवरी 26.7             
    10 फरवरी 26.4            
    9 फरवरी 26.4            
    8 फरवरी 25.8           
    7 फरवरी 25.0     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here