More
    Homeराजस्थानजयपुर2 नवंबर तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, 33 जिलों में आंधी-बारिश...

    2 नवंबर तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    भोपाल। मध्य प्रदेश के मौसम में इन दिनों अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, इस चक्रवाती तंत्र के प्रभाव से अगले चार दिनों यानी 2 नवंबर तक राज्य में मौसम का रुख इसी तरह बदला रहेगा।

    प्रदेश के 33 जिलों में बारिश का अलर्ट

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के भोपाल केंद्र ने आज प्रदेश के 33 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना जताई है। ग्वालियर-चंबल अंचल समेत राजगढ़, विदिशा, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड और श्योपुर में चेतावनी जारी की गई है। इसके अतिरिक्त महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के जबलपुर, कटनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

    इन 22 जिलों में खिली रहेगी धूप

    दूसरी तरफ, मध्य प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने का अनुमान है। भोपाल, रायसेन, सीहोर, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, हरदा, शाजापुर, देवास, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर जिलों में आज धूप खिली रहेगी। हालांकि, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण इन इलाकों में उमस का असर बढ़ सकता है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here