More
    Homeस्वास्थ्यदेसी और हाइब्रिड खीरे में क्या अंतर, कौन ज्यादा फायदेमंद

    देसी और हाइब्रिड खीरे में क्या अंतर, कौन ज्यादा फायदेमंद

    Difference Between Organic or Hybrid Cucumber:  गर्मियों का मौसम आते ही खीरे की खपत बढ़ जाती है। ये न सिर्फ ठंडक देता है बल्कि शरीर को हाइड्रेटेड और ताजगी का एहसास भी कराता है। बाजार में खीरे के कई प्रकार मिलते हैं, जिनमें मुख्य रूप से देसी और हाइब्रिड खीरे शामिल हैं। हालांकि ये दोनों देखने में लगभग समान हैं, लेकिन पोषण और स्वास्थ्य लाभ के मामले में इनमें अंतर होता है।सही प्रकार का खीरा चुनकर आप न केवल स्वाद का आनंद ले सकते हैं बल्कि स्वास्थ्य को भी फायदा पहुंचा सकते हैं। इसलिए सेवन से पहले हम सभी के लिए ये जानना जरूरी है कि देसी और हाइब्रिड खीरे में क्या अंतर है और कौन सा खीरा सेहत के लिए ज्यादा लाभकारी है।
     
    देसी और हाइब्रिड खीरे में अंतर कैसे करें?

    1. आकार और रंग

    सबसे पहले इनके आकार और रंग का अंतर जान लें। दरअसल, देसी खीरा पतला, हल्के हरा रंग का होता है, जिसमें बीच-बीच में सफेद रंग का शेड होता है। इसके बीज छोटे और कम मात्रा में होते हैं। वहीं हाइब्रिड खीरे की बात करें तो ये लंबा और मोटा होता है। इसका रंग गहरा हरा और बीज अधिक तथा बड़े होते हैं।  

    2. स्वाद और बनावट

    देसी खीरा हल्का मीठा और ताजगी भरा स्वाद देता है। इसे सलाद या सीधे खाने में ज्यादा पसंद किया जाता है। हाइब्रिड खीरा हल्का कड़वा और पानी वाला होता है। इसमें पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। 

    3. पोषक तत्व किसमें ज्यादा होते हैं

    देसी खीरे में फाइबर, विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स अधिक पाए जाते हैं। यह पाचन और इम्यून सिस्टम के लिए बेहतर होता है। हाइब्रिड खीरे में पानी अधिक होता है, लेकिन पोषण थोड़ा कम होता है।

    4. स्वास्थ्य लाभ किससे ज्यादा मिलता है?

    देसी खीरा पाचन सुधारता है, त्वचा और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है और वजन नियंत्रित रखने में मदद करता है। जबकि हाइब्रिड खीरा शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और हल्की एनर्जी बूस्ट देता है।

    दोनों में से किसका सेवन सही?

    अगर स्वास्थ्य लाभ को प्राथमिकता देते हैं, तो देसी खीरा ज्यादा फायदेमंद है। हाइब्रिड खीरा हल्का एनर्जी और पानी के लिए अच्छा है, लेकिन पोषक तत्वों में देसी खीरे से पीछे है। इसलिए हमेशा देसी खीरे का ही सेवन करें, ताकि इससे आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहे। 

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here