More
    Homeखेलकैफ से क्यों भिड़े आमिर? पाकिस्तानी क्रिकेटर की टिप्पणी से मचा विवाद

    कैफ से क्यों भिड़े आमिर? पाकिस्तानी क्रिकेटर की टिप्पणी से मचा विवाद

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्वकप 2026 के फाइनल से पहले भारत और पाकिस्तान के दो पूर्व क्रिकेटर आमने-सामने आ गए हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग देखने को मिल रही है। कैफ के एक बयान पर अब आमिर का जवाब आया है और उन्होंने कैफ पर अपमानजनक टिप्पणी की है। साथ ही इस मामले में सौरव गांगुली को भी घसीटा है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है…

    क्या है पूरा मामला?

    ताजा विवाद उस समय शुरू हुआ जब मोहम्मद कैफ ने आमिर की अभिषेक शर्मा पर की गई टिप्पणियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह भारत के बारे में बयान सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए देते हैं। कैफ के इस बयान से आमिर नाराज हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका जवाब दिया। इस पर आमिर ने स्पष्ट किया कि उन्हें चर्चा में बने रहने के लिए भारत पर टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है। उनका कहना है कि वह क्रिकेट से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। दरअसल, टी20 विश्व कप की शुरुआत से ही आमिर भारतीय टीम के प्रदर्शन और संभावनाओं को लेकर लगातार अपनी राय और भविष्यवाणियां साझा करते रहे हैं। हालांकि, वह हमेशा भारतीय टीम को अगले स्टेज से बाहर ही बताते रहे हैं, लेकिन टीम इंडिया ने इस ढोंगी बाबा को गलत साबित करते हुए हमेशा अलग स्टेज में जगह बनाई है।

    आमिर का बड़बोलापन

    आमिर ने ताजा बयान में कैफ पर हमला बोलते हुए अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मैं कैफ के क्रिकेटिंग करियर के बारे में नहीं जानता। मुझे नहीं पता वो कितना खेले हैं। मैंने उनके स्टैट चेक किए हैं। उन्होंने आईपीएल में सिर्फ 29 मैच खेले। उनका स्ट्राइक रेट 103 का है। उन्होंने कहा कि मैं भारत और वहां के लोगों का ध्यान खींचने के लिए ये सब बयानबाजी कर रहा हूं। पहली बात तो ये कि मुझे भारत के बारे में बोलकर ध्यान खींचने की जरूरत नहीं है। मिस्टर कैफ, मैंने 350 टी20 खेले हैं, आप मेरे स्टैट चेक कर सकते हैं।इसके बाद आमिर ने कैफ को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की। आमिर ने उनके अंतरराष्ट्रीय करियर पर सवाल खड़े कर दिए। आमिर ने कहा, 'मैं बस फील्डिंग के दम पर क्रिकेट नहीं खेला। मैंने परफॉर्मेंस दी है, तभी खेला हूं। आप दादा (सौरव गांगुली) को थैंक यू बोलिए। मैंने सुना है कि आप क्रिकेट बस फील्डिंग के दम पर खेले। आप क्रिकेटर हैं। इस तरह के बयान आपको नहीं जंचते।'

    आमिर और कैफ की तुलना

    हालांकि, शायद आमिर ये भूल गए हैं कि कैफ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई अच्छे-अच्छे गेंदबाजों के छक्के छुड़ाए हैं। भारत ने 2002 नेटवेस्ट सीरीज भी उनके और युवी के दम पर जीती थी। और जिस टी20 के दम पर वो उछल रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि कैफ के आधे करियर के समय टी20 क्रिकेट नहीं था। वहीं, आमिर जब क्रिकेट में आए, तब तक टी20 क्रिकेट की शुरुआत हो चुकी थी। कैफ का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 2000 में हुआ था, जबकि आमिर ने 2009 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। तो आमिर का टी20 को लेकर बयान समझ से परे है। साथ ही आमिर किस मुंह से कैफ के अंतरराष्ट्रीय करियर पर सवाल उठा रहे हैं। आमिर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में केवल 36 टेस्ट, 61 वनडे खेले हैं। इन्हें कुल कर दिया जाए तो 97 अंतरराष्ट्रीय मैच होते हैं। वहीं, कैफ ने भारत के लिए 13 टेस्ट और 125 वनडे खेले, जो कि कुल मिलाकर 138 अंतरराष्ट्रीय मैच होते हैं। हां आमिर ने जरूर 62 टी20 अंतरराष्ट्रीय भी खेले हैं, लेकिन कैफ ने एक भी नहीं खेले। आमिर को ये भी पता होना चाहिए कि उन पर मैच फिक्सिंग के आरोप भी लग चुके हैं। 

    आमिर के तंज पर कैफ ने दिया था जवाब

    टी20 विश्व कप के दौरान आमिर लगातार अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी शैली पर सवाल उठाते रहे हैं। उन्होंने भारतीय ओपनर को स्लॉगर और वन-डायमेंशनल बल्लेबाज तक कह दिया। दरअसल, अभिषेक अभी अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म की तलाश में हैं, लेकिन आमिर ने कई बार सोशल मीडिया पर उनके आक्रामक अंदाज का मजाक उड़ाया। इससे भारतीय फैंस के बीच भी नाराजगी देखने को मिली।कैफ ने आमिर को दिखाया था आइनाआमिर की लगातार टिप्पणियों के बाद मोहम्मद कैफ ने उन्हें उनके ही पुराने प्रदर्शन की याद दिला दी। उन्होंने खास तौर पर 2024 टी20 विश्वकप का जिक्र किया, जहां पाकिस्तान को अमेरिका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। कैफ ने कहा, '2024 में अमेरिका के खिलाफ जो हार मिली थी, उसके लिए वही गेंदबाज जिम्मेदार था। उस ओवर में उसने सिर्फ एक बाउंड्री दी, लेकिन बहुत ज्यादा वाइड गेंदें फेंकीं। उसकी गेंदें स्टंप्स पर भी नहीं पड़ रही थीं। उस अमेरिका टीम के खिलाफ कौन डर गया था और अपनी टीम को मैच हरवा दिया था? मुझे ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है।'

    पाकिस्तान क्रिकेट पर भी उठाए सवाल

    कैफ यहीं नहीं रुके। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट की मौजूदा स्थिति पर भी तीखी टिप्पणी कर दी। उन्होंने कहा, 'हम उसके बारे में क्यों बात कर रहे हैं? खेल में उनका देश बहुत पीछे है। उनके पास खिलाड़ी नहीं हैं, कोई मजबूत कप्तान नहीं है, कोई मजबूत गेंदबाज़ नहीं है। उन्हें ऐसे ही रहने दो। हमें हर बात का जवाब देने की जरूरत नहीं है। वे हमारे स्तर तक नहीं आ सकते। उनकी अपनी अलग समस्याएं हैं। अगर हम उनकी बातों पर ध्यान देंगे तो यह उन्हें महत्व देना होगा और वे यही चाहते हैं।'
     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here