More
    Homeधर्म-समाजशादी के एक साल तक महिलाओं को भूलकर भी नहीं करने चाहिए...

    शादी के एक साल तक महिलाओं को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 5 काम, वैवाहिक जीवन हो जाएगा उथल-पुथल

    शादी के बाद का पहला साल हर महिला के लिए खास होता है, लेकिन कुछ गलतियां वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल मचा सकती हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, शादी के एक साल तक महिलाओं को 5 ऐसे काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए, जो रिश्ते में दरार डाल सकते हैं. इन बातों का ध्यान रखकर आप अपने नए जीवन को खुशहाल और मजबूत बना सकती हैं. जानिए कौन से हैं वे 5 काम.
    हिंदू धर्म में विवाह को केवल दो लोगों का रिश्ता नहीं, बल्कि दो परिवारों और संस्कारों के मिलन का शुभ अवसर माना गया है. विवाह के बाद पहला वर्ष नवविवाहित दंपती के लिए विशेष महत्व रखता है क्योंकि साल भर तक ऐसी कई परंपराएं होती हैं, जो निभाई जाती हैं. धार्मिक मान्यताओं और लोक परंपराओं में इस दौरान कुछ ऐसे नियमों के बारे में बताया गया है, जिन्हें नवविवाहित महिला को अवश्य पालन करना चाहिए अन्यथा वैवाहिक जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ये नियम महिलाओं को ससुराल या मायके की तरफ से पहले ही बता दिए जाते हैं. आइए जानते हैं साल भर तक नवविवाहित महिलाओं को किन नियमों का पालन करना चाहिए…

    एक साल तक बाल कटवाने से बचें – कुछ पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, विवाह के बाद पहले साल महिलाओं को बाल कटवाने से बचना चाहिए. मान्यता है कि बालों को स्त्री के सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है. इसलिए नवविवाहित महिला को विवाह के शुरुआती समय में बालों की विशेष देखभाल करने की सलाह दी जाती है.

    मृत्यु भोज और तेरहवीं में जाने से बचें – धार्मिक और पारंपरिक मान्यताओं में नवविवाहित महिलाओं को विवाह के बाद एक साल तक मृत्यु भोज, दशमी या तेरहवीं जैसे आयोजनों में जाने से बचने की सलाह दी जाती है. इसके पीछे विचार यह है कि विवाह के बाद का समय नवदंपती के गृहस्थ जीवन और सकारात्मक वातावरण को मजबूत करने का समय माना जाता है. साथ ही कुछ परिवारों में मान्यता है कि नवविवाहिता को विवाह के पहले वर्ष में किसी करीबी के निधन पर होने वाले दाह संस्कार में शामिल नहीं होना चाहिए. इसे शोक और नकारात्मक वातावरण से दूर रहने की पारंपरिक मान्यता से जोड़ा जाता है.

    सिंदूर लगाते समय रखें ये सावधानी – मान्यता है कि सिंदूर सुहाग और वैवाहिक सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. इसलिए सलाह दी जाती है कि शादी के एक साल तक भूलकर भी गीले बालों में सिंदूर नहीं लगाना चाहिए. साथ ही शादी के समय जो आपको सिंदूर मिला है, केवल वही लगाना चाहिए. जब वह खत्म हो जाए तब आप नए सिंदूर का प्रयोग कर सकते हैं.

    मायके से आई साड़ी का रखें विशेष ध्यान – लोक मान्यताओं के अनुसार शादी के बाद मायके से आई साड़ी को शुभता और प्रेम का प्रतीक माना जाता है. इसलिए पहले साल इस बात का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है कि वह साड़ी जले, कटे या फटे नहीं. इसे नवविवाहिता के सौभाग्य और दोनों परिवारों के बीच शुभ संबंधों से जोड़कर देखा जाता है. साथ ही शादी के समय मिली साड़ियों का ही एक साल तक प्रयोग करना चाहिए, कोई भी नई साड़ी इस दौरान ना तो खरीदें और ना ही पहनें.

    नदी के पास जाने से बचें – लोक मान्यताओं के आधार पर कुछ जगहों पर नवदंपति को शादी के एक साल तक गंगा या अन्य नदियां के पास ना तो जाना चाहिए और ना ही नदी को पार करना चाहिए. हालांकि, शास्त्रों में इसका कोई कड़ा या अनिवार्य निषेध नहीं है, फिर भी लोग इसे स्थानीय रीति-रिवाज के रूप में मानते हैं. माना जाता है कि शादी के समय दूल्हा-दुल्हन का ओरा बहुत सेंसिटिव होता है. नदी के किनारे या श्मशान के आसपास नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होने की संभावना रहती है, जिससे नवदंपती प्रभावित हो सकते हैं.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here