More
    Homeराज्यपंजाबमोहाली एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों से होगा महिला क्रिकेट टीम का स्वागत

    मोहाली एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों से होगा महिला क्रिकेट टीम का स्वागत

    चंडीगढ़: विश्व कप जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी आज पंजाब आ रही हैं। मोहाली एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस, सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर और विधायक अमनदीप कौर उनके स्वागत के दौरान मौजूद रहेंगे।

    इससे पहले सीएम मान ने भी उनसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बात की थी। मान ने कहा था कि विश्व कप ट्रॉफी को पंजाब लेकर आएंगे। अगर जरूरत पड़ी तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से बात करेंगे। मान ने कहा था कि मेरी इच्छा है कि इस ट्रॉफी की पंजाब में गेड़ी लगवाएंगे। हर पंजाबी को इसे छूने का हक है।

    एयरपोर्ट पहुंचा अमनजोत का परिवार
    क्रिकेटर अमनजोत कौर के पिता भूपिंदर सिंह ने कहा कि मेरी बेटी आज घर आ रही है, मैं बहुत खुश हूं। मेरे पास बयां करने के लिए शब्द नहीं है। अपनी बेटियों को आगे आने का मौका दीजिए, वे जिस भी क्षेत्र में जाना चाहें – उन्हें आगे बढ़ने दीजिए। इससे उनमें आत्मविश्वास आएगा।

    अमनजोत कौर की बहन कमलजोत कौर ने कहा कि अमन लंबे समय के बाद वापस आ रही है। हम उसका स्वागत करने आए हैं। उत्साह बहुत ज़्यादा है, हम इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते। मैं उसकी जर्सी पहनकर उसका स्वागत करने आई हूं। ढोल, नगाड़ा और भंगड़ा होगा… हम सब बहुत उत्साहित हैं। लोगों को उस पर बहुत गर्व है।

    वहीं  अमनजोत की आंटी हरविंदर कौर ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है। हम उनके आने का इंतजार कर रहे हैं। हमने घर पर एक कार्यक्रम रखा है। हम गुरुद्वारा साहिब भी जाएंगे। 

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here