More

    पंजाब की बाढ़ में पाकिस्तान सीमा तक बह गए युवक, पेड़ से चिपककर मौत को दी मात, NDRF ने दिखाई बहादुरी

    चंडीगढ़ : पंजाब में बाढ़ से हाहाकार मचा है। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर गांव के गांव डूब गए हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में बुधवार को एक बड़ा बचाव अभियान चलाया गया। इस दौरान NDRF की टीम ने चार युवाओं को बचाया। ये सभी बाढ़ के पानी में एक यूकेलिप्टस के पेड़ से चिपके हुए थे। यह पेड़ पाकिस्तान बॉर्डर पर है। रेस्क्यू टीम ने बताया कि अगर युवक पेड़ से चिपककर न रुकते तो बहकर पाकिस्तान चले गए होते। जिन लड़कों को रेक्स्यू किया गया है, उनमें एक 16 साल का लड़का भी शामिल था। वह लड़का फाजिल्का के तेजा रोहेल्ला गांव का रहने वाला है और बाढ़ के पानी में बह गया था। यह गांव जीरो लाइन पर स्थित है।

    फंसे लड़के को बचाने उतरे थे युवक

    एनडीआरएफ टीम ने बताया कि 16 साल के फंसे लड़के को बचाने के लिए तीन युवा आए। वे उसे बचाने की कोशिश कर रहे थे कि अचानक तेज बहाव में वे भी उसके साथ बह गए। लेकिन वे चारों भी पानी में बह गए। वे बहकर पाकिस्तान में चले जाते। लेकिन एक यूकेलिप्टस के पेड़ ने उन्हें बचा लिया। वे सभी अपनी जान बचाने के लिए उस पेड़ से कसकर चिपक गए।

    एनडीआरएफ की टीम ने किया रेस्क्यू

    वे वहीं चिपके रहे और मदद का इंतजार करते रहे। काफी देर बाद जब टीम वहां पहुंची तो उन्होंने चारों से वहां से निकाला। यह पेड़ पाकिस्तान बॉर्डर पर ही है। युवक उस पेड़ की दूसरी तरफ निकल जाते तो पानी के साथ सीधा बहकर पाकिस्तान जाते। उनकी जान को भी खतरा था लेकिन भगवान ने उनकी जान बचा ली। कुछ दिन पहले, ग्रामीणों ने मिलकर एक नाव को पाकिस्तान में बहने से बचाया था।

    गुरदासपुर के आवासीय स्कूल में फंसे छात्र और कर्मचारी

    बॉर्डर पर बचाव कार्य चल ही रहा था। तभी गुरदासपुर से खबर आई कि एक आवासीय स्कूल में लगभग 400 छात्र और 40 कर्मचारी बाढ़ में फंस गए हैं। स्कूल के ग्राउंड फ्लोर में पानी भर गया था। बिल्डिंग का ग्राउंड फ्लोर पूरी तरह भर गया था। पानी पहली मंजिल तक पहुंचने लगा था। सारे लोग पहली मंजिल पर ते। वे डर रहे थे क्योंकि पानी का लेवल लगातार बढ़ रहा है। सेना और NDRF की टीमें तुरंत नावों से स्कूल पहुंचीं। उन्होंने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

    30 अगस्त तक पंजाब में स्कूल बंद

    भारी बारिश और बांध से पानी छोड़े जाने के कारण जवाहर नवोदय विद्यालय डबूरी में भी पानी भर गया। पंजाब सरकार ने बाढ़ को देखते हुए पंजाब के सारे स्कूलों को 30 अगस्त तक बंद रखने का आदेश दिया है। लेकिन बोर्डिंग स्कूलों के छात्रों को कैंपस में ही रहने को कहा गया है।

    पंजाब में भारी बारिश

    भारी बारिश ने पंजाब में बाढ़ की चिंता बढ़ा दी है। खासकर अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर और तरनतारन जैसे बॉर्डर वाले जिलों में तबाही मची है। पंजाब में 24 घंटे में 243% ज्यादा बारिश हुई है। सामान्य तौर पर 4.2mm बारिश होती है, इस बार 14.4mm बारिश हुई है। पंजाब के CM भगवंत मान ने बाढ़ राहत कार्यों के लिए अपना सरकारी हेलीकॉप्टर दे दिया है।

    Latest news

    Related news

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here