More
    HomeराजनीतिBJP में युवाओं को मिलेगी बड़ी भूमिका, PM मोदी ने नई टीम...

    BJP में युवाओं को मिलेगी बड़ी भूमिका, PM मोदी ने नई टीम को दिया टास्क

    नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने संगठन में नई ऊर्जा फूंकने के लिए कमर कस ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात पार्टी के नवगठित केंद्रीय दल के साथ एक महत्वपूर्ण मैराथन बैठक की। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित यह उच्चस्तरीय मंथन करीब साढ़े चार घंटे तक चला। हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा 65 सदस्यीय नई टीम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री के साथ पदाधिकारियों की यह पहली औपचारिक मुलाकात थी। इस बैठक में मुख्य रूप से संगठन के फैलाव और देश के नौजवानों को पार्टी से जोड़ने पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

    14 से 25 साल के युवाओं को जोड़ने का मास्टरप्लान

    भाजपा का सबसे ज्यादा ध्यान देश की नई पीढ़ी यानी 'जेन-जी' (Gen Z) और 'जेन अल्फा' (Gen Alpha) को अपने साथ लाने पर है। पार्टी ने 14 से 25 वर्ष के आयु वर्ग को लक्षित करते हुए एक विशेष ‘युवा संवाद’ अभियान चलाने की योजना बनाई है। इस महत्वाकांक्षी अभियान की रूपरेखा तैयार करने और इसके सफल संचालन के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में पांच प्रमुख नेताओं की एक विशेष समिति गठित की गई है। इसके जरिए पार्टी उन युवाओं तक पहुंचेगी जो भविष्य की राजनीति और सामाजिक दिशा तय करने वाले हैं।

    प्रधानमंत्री ने दिया संगठन मजबूती का मूलमंत्र

    आमतौर पर चुनावों में बड़ी जीत के बाद कार्यकर्ताओं का उत्सावर्धन करने वाले प्रधानमंत्री ने इस बैठक के जरिए पदाधिकारियों को भविष्य की कार्यदिशा स्पष्ट की। उन्होंने जोर देकर कहा कि संगठन की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मेहनत में निहित है। पीएम मोदी ने पूरी टीम को आने वाले समय में अनुशासित रहकर काम करने और संगठन को हर क्षेत्र में और अधिक मजबूत बनाने का स्पष्ट संदेश दिया।

    नाराज और असंतुष्ट वर्ग को साधने पर जोर

    बैठक के दौरान उस युवा वर्ग पर भी विस्तार से चर्चा हुई जो अपनी मांगों या मुद्दों को लेकर असंतुष्ट महसूस कर रहा है और विरोध प्रदर्शन का रास्ता चुन रहा है। भाजपा नेतृत्व का मानना है कि ऐसे युवाओं से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी बात सुनना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना बेहद जरूरी है। नितिन नवीन की अध्यक्षता में हुई अन्य बैठकों में भी इस रणनीति को प्राथमिकता दी गई है, ताकि हर वर्ग का विश्वास पार्टी में बना रहे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here