More
    Homeराजस्थानअलवरअंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस तक चलेंगी जागरूकता गतिविधियां, जिलेभर में होंगे विविध...

    अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस तक चलेंगी जागरूकता गतिविधियां, जिलेभर में होंगे विविध आयोजन

    नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ, रैली और प्रतियोगिताओं से बढ़ेगी जनजागरूकता

    अलवर। अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर जिले में 26 जून तक नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान के तहत शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी विभागों एवं सामाजिक संगठनों की सहभागिता से जागरूकता कार्यक्रम संचालित होंगे।

    अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अम्बा लाल मीणा ने बताया कि 18 जून को नशा मुक्ति संबंधी जागरूकता गतिविधियों के तहत ऑफलाइन एवं ऑनलाइन सामूहिक शपथ अभियान, पोस्टर एवं नारा लेखन प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता तथा स्कूलों एवं कॉलेजों में लघु जागरूकता फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि 19 जून को साइकिल एवं मोटरसाइकिल रैली के साथ मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। 20 जून को आईसीसी प्रदर्शनी, हस्ताक्षर अभियान, नुक्कड़ नाटक, विशेष स्वास्थ्य शिविर, पुनर्वासित व्यक्तियों के साथ विचार-विमर्श एवं संगोष्ठियां आयोजित होंगी। साथ ही तनाव प्रबंधन, साथियों के दबाव (पियर प्रेशर) और नशे से बचाव जैसे विषयों पर सामूहिक चर्चा भी होगी।

    21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग एवं ध्यान शिविर, वॉकाथन और सामूहिक शपथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 22 जून को पुनः जागरूकता गतिविधियों के अंतर्गत पोस्टर, नारा लेखन एवं निबंध प्रतियोगिताएं तथा शपथ अभियान संचालित होंगे।

    23 जून को स्कूलों एवं कॉलेजों में लघु जागरूकता फिल्मों का प्रदर्शन, साइकिल एवं मोटरसाइकिल रैली तथा मानव श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा। 24 जून को प्रदर्शनी, हस्ताक्षर अभियान, नुक्कड़ नाटक, स्वास्थ्य शिविर और पुनर्वासित व्यक्तियों के अनुभव साझा करने के कार्यक्रम आयोजित होंगे।

    25 जून को सामुदायिक नेताओं एवं पंचायती राज संस्थाओं के सहयोग से जनजागरूकता कार्यक्रम और शपथ अभियान चलाया जाएगा। अभियान का समापन 26 जून को जिला एवं राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस समारोह, सामूहिक शपथ अभियान तथा विभिन्न विभागों के हितधारकों की कार्यशाला के साथ किया जाएगा।

    प्रशासन ने आमजन, विद्यार्थियों एवं युवाओं से इन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here