More
    Homeराजस्थानअलवरस्वस्थ जीवनशैली पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित, बुजुर्गों को दी उपयोगी जानकारी

    स्वस्थ जीवनशैली पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित, बुजुर्गों को दी उपयोगी जानकारी

    जागरूकता कार्यक्रम में स्वस्थ जीवनशैली पर विशेषज्ञों ने बताए बेहतर स्वास्थ्य के उपाय

    अलवर। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के एक्सपिरिएंटल लर्निंग प्रोग्राम के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा जिला युवा अधिकारी कार्यालय, मेरा युवा भारत (माय भारत) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सीनियर एंड यूथ कनेक्ट कार्यक्रम के तीसरे दिन जिला दिव्यांगता पुनर्वास गृह एवं सपना एनजीओ वृद्धाश्रम में स्वस्थ जीवनशैली विषय पर जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य, स्वच्छता, संतुलित पोषण तथा स्वस्थ दिनचर्या के प्रति जागरूक बनाना है। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बदलती जीवनशैली के बीच स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और नियमित दिनचर्या के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।

    कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर डॉ. गौरव शर्मा एवं डॉ. विजेन्द्र जाटव ने बुजुर्गों को व्यक्तिगत स्वच्छता, पौष्टिक आहार, मौसमी बीमारियों से बचाव, नियमित व्यायाम और स्वस्थ आदतों को अपनाने के बारे में व्यावहारिक सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि संतुलित जीवनशैली अपनाकर अनेक बीमारियों से बचाव संभव है और बढ़ती उम्र में भी बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखा जा सकता है।

    कार्यक्रम के दौरान युवा स्वयंसेवकों ने विभिन्न जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय सहयोग करते हुए बुजुर्गों के साथ संवाद स्थापित किया और स्वास्थ्य संबंधी संदेशों को सरल तरीके से साझा किया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के बीच संवाद बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता को भी प्रोत्साहित करना है।

    इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी (माय भारत) श्रीमती नेहा जादौन सहित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी एवं अन्य संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here