More
    Homeराजस्थानअलवरअंतर्राज्यीय साइबर ठग नौगांवा पुलिस के शिकंजे में: ठगी की रकम से...

    अंतर्राज्यीय साइबर ठग नौगांवा पुलिस के शिकंजे में: ठगी की रकम से खरीदी ब्रेजा कार जब्त

    साइबर संग्राम अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, कई राज्यों में लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

    नौगांवा। साइबर संग्राम अभियान 3.0 के तहत नौगांवा थाना पुलिस ने साइबर सेल और डीएसटी के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से साइबर ठगी की रकम से खरीदी गई एक ब्रेजा कार भी जब्त की है। मामले में पुलिस अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

    नौगांवा साइबर ठग गिरफ्तार
    नौगांवा साइबर ठग गिरफ्तार

    थानाधिकारी हरदयाल सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऑनलाइन ठगी, सैक्सटॉर्शन, ओएलएक्स धोखाधड़ी, म्यूल खाते, फर्जी एटीएम और फर्जी सिम से जुड़े अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष टीम गठित की गई थी।

    मुबारिकपुर में दबिश देकर आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया सूचना के आधार पर मुबारिकपुर क्षेत्र में दबिश देकर शौकीन (20) पुत्र ईसब, निवासी रणवीर बास, थाना नौगांवा को गिरफ्तार किया।

    पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से पहचान बढ़ाकर तत्काल चिकित्सा आवश्यकता के नाम पर रुपये मंगवाता था। इसके अलावा महिलाओं के सूट-सलवार सस्ते दामों में बेचने के नाम पर विज्ञापन और वीडियो साझा कर स्वयं को कपड़ा फैक्ट्री का मालिक बताकर लोगों को ठगी का शिकार बनाता था।

    कई राज्यों में फैला था ठगी का नेटवर्क

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई लोगों से साइबर ठगी की। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड तथा चार मोबाइल फोन के बिल बरामद किए हैं।

    आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2), 319(2), 318(4), 336(3), 340(2) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66सी और 66डी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    पहले भी हो चुका है गिरफ्तार

    पुलिस के अनुसार आरोपी को इससे पहले पंजाब पुलिस तथा अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना पुलिस भी साइबर ठगी के मामलों में गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में यह भी सामने आया है कि वह फर्जी सिम और म्यूल खाते उपलब्ध कराने का काम करता था।

    अनुसंधान के दौरान यह भी पता चला है कि आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ संगठित गिरोह बनाकर साइबर ठगी करता था। पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं।

    ठगी की रकम से खरीदी ब्रेजा कार जब्त

    पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक ब्रेजा कार भी जब्त की है। प्रारंभिक जांच में यह वाहन साइबर ठगी से अर्जित धन से खरीदा जाना पाया गया है। वाहन के संबंध में भी विस्तृत अनुसंधान जारी है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here