पूजा-अर्चना के साथ स्वागत कक्ष का शुभारंभ, बैठने और समस्या बताने के लिए मिलेगा बेहतर स्थान
अलवर। शहर के अखैपुरा थाना परिसर में अब अपनी समस्याएं लेकर आने वाले परिवादियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके लिए थाना परिसर में स्वागत कक्ष का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई।
पुलिस और आमजन के बीच संवाद होगा बेहतर
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि अखैपुरा थाना पिछले वर्ष शुरू किया गया था। थाना शुरू होने के बाद से यहां लगातार पुलिसिंग से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। अब थाने में आने वाले परिवादियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वागत कक्ष का निर्माण कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि स्वागत कक्ष बनने से अपनी समस्या लेकर थाने पहुंचने वाले लोगों को बैठने और अपनी बात रखने के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। इससे पुलिस और आमजन के बीच संवाद को भी अधिक सहज बनाया जा सकेगा।
थाना परिसर को सुविधाजनक बनाने की तैयारी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्वागत कक्ष के साथ थाना परिसर में आवश्यकता के अनुसार अन्य निर्माण कार्य भी करवाए जाएंगे। इसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों के साथ-साथ थाने में आने वाले आमजन को भी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना और थाना परिसर को अधिक व्यवस्थित एवं जनसुविधाओं के अनुकूल बनाना है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


