More
    Homeराजस्थानअलवरअतिक्रमण हटाने को चला बुलडोजर, विरोध के बीच प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

    अतिक्रमण हटाने को चला बुलडोजर, विरोध के बीच प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

    अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान, 18 जून तक चलेगी संयुक्त कार्रवाई

    अलवर। शहर में बढ़ते अतिक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मंगलवार को नगर निगम और यूआईटी की संयुक्त टीम ने बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नया बास सर्किल से शुरू हुई यह कार्रवाई ज्योतिबा फुले सर्किल तक जारी रही। अभियान के दौरान कई स्थानों पर विरोध भी देखने को मिला, लेकिन प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई जारी रखी।

    अभियान के दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अस्थायी एवं स्थायी अतिक्रमणों को जेसीबी मशीनों की सहायता से हटाया गया। कार्रवाई के समय एक बुजुर्ग व्यक्ति जेसीबी मशीन के आगे आकर विरोध करने लगा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने समझाइश कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर हटाया और अभियान को आगे बढ़ाया।

    चेतावनी के बाद की गई कार्रवाई

    यूआईटी तहसीलदार मानवेंद्र सिंह ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले लोगों को पहले कई बार समझाइश दी गई थी। साथ ही उन्हें स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए पर्याप्त समय भी दिया गया, लेकिन चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी।

    उन्होंने बताया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जो 18 जून तक लगातार जारी रहेगा। अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक भूमि और सड़कों से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे।

    लोगों ने जताई राहत

    स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण होने के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा था। कई क्षेत्रों में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। अतिक्रमण हटने से यातायात व्यवस्था में सुधार आने और आमजन को राहत मिलने की उम्मीद है।

    प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी

    नगर निगम और यूआईटी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि, सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि शहर को व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here