More
    Homeराजस्थानअलवरअल्पसंख्यक छात्रावासों में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 9 जुलाई अंतिम तिथि

    अल्पसंख्यक छात्रावासों में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 9 जुलाई अंतिम तिथि

    निःशुल्क आवास-भोजन की सुविधा के साथ अल्पसंख्यक छात्रावासों में प्रवेश, 9 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

    अलवर। जिले में संचालित राजकीय अल्पसंख्यक बालक एवं बालिका छात्रावासों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी एवं जैन अल्पसंख्यक समुदाय के कक्षा 9वीं से उच्चतर कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं 9 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

    जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सीमा कुमारी ने बताया कि जिला मुख्यालय अलवर, रामगढ़, लक्ष्मणगढ़ एवं उमरैण में संचालित बालक एवं बालिका छात्रावासों में प्रत्येक की 50-50 सीटों की क्षमता निर्धारित है। वहीं, जिला मुख्यालय स्थित मेवात बालिका छात्रावास, सूर्य नगर अलवर में 164 सीटें स्वीकृत हैं।

    इन वर्गों को मिलेगी प्राथमिकता

    उन्होंने बताया कि बीपीएल परिवारों के विद्यार्थी, दिव्यांगजन, अनाथ, विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं के बच्चे तथा निजी एवं सरकारी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी।

    सभी छात्रावासों में विद्यार्थियों को निःशुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को केवल सीटें रिक्त रहने की स्थिति में अंतिम प्रवेश सूची में शामिल किया जाएगा।

    यहां से प्राप्त करें आवेदन पत्र

    आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट से प्राप्त किए जा सकते हैं:

    राजस्थान अल्पसंख्यक विभाग वेबसाइट

    इसके अतिरिक्त आवेदन पत्र प्राप्त करने एवं जमा कराने के लिए कार्यालय समय में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, अलवर कार्यालय अथवा संबंधित छात्रावास से संपर्क किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 0144-2940611 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

    प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेज

    प्रवेश आवेदन के साथ निम्न दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा—

    • गत वर्ष की अंकतालिका की स्वयं प्रमाणित प्रति
    • अंतिम शिक्षण संस्थान द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र
    • प्रवेश शुल्क रसीद
    • स्कूल/कॉलेज परिचय पत्र
    • आधार कार्ड की स्वयं प्रमाणित प्रति
    • आय प्रमाण पत्र
    • अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र
    • बीपीएल, विधवा अथवा परित्यक्ता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
    • छात्र/छात्रा से मिलने वाले केवल माता, पिता एवं सगे भाई-बहनों का समूह फोटो तथा आईडी प्रमाण
    • बैंक पासबुक अथवा कैंसिल चेक की स्पष्ट प्रति
    • छात्रावास नियमावली के पालन संबंधी शपथ पत्र

    जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ने पात्र विद्यार्थियों से समय पर आवेदन कर छात्रावास सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here