खैरथल–तिजारा अनाज मंडी में आधार कार्ड व्यवस्था को लेकर सौंपा ज्ञापन
खैरथल–तिजारा। क्षेत्र की अनाज मंडी के गेट पर किसानों को आधार कार्ड दिखाकर ही प्रवेश देने की व्यवस्था को लेकर किसानों में नाराजगी देखने को मिली। इस संबंध में किसान महापंचायत के जिला अध्यक्ष कृष्ण चौधरी के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया।
ज्ञापन में बताया गया कि कई किसान सीधे अपने खेतों से फसल लेकर मंडी पहुंचते हैं। ऐसे में यदि किसान जल्दबाजी में आधार कार्ड साथ नहीं ला पाते हैं तो उन्हें मंडी में प्रवेश से रोका जा रहा है, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
किसान महापंचायत ने प्रशासन से मांग की कि ऐसे किसानों को बिना आधार कार्ड के भी मंडी में प्रवेश दिया जाए और उनकी फसल बेचने में किसी प्रकार की बाधा नहीं डाली जाए।
इस पर कृषि मंडी सचिव ने किसानों को आश्वासन दिया कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी तथा प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरा सहयोग करेगा।
किसान महापंचायत के जिला अध्यक्ष कृष्ण चौधरी ने कहा कि किसान इस देश की आत्मा है, इसलिए किसानों की सुविधा और सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।
इस मौके पर प्रथम पंडित, सतीश चौधरी, प्रथम डाटा, हिमांशु जांगिड, हेमंत गुर्जर, कपिल चौधरी, जशराम पटेल, हेमंत शर्मा, पंकज सहित कई किसान मौजूद रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


