More
    Homeराजस्थानअलवरअनियमितताओं पर कार्रवाई, 9 दवा विक्रेता फर्म के लाइसेंस निलंबित

    अनियमितताओं पर कार्रवाई, 9 दवा विक्रेता फर्म के लाइसेंस निलंबित

    औषधि नियंत्रण विभाग की कार्रवाई में 9 फर्म निलंबित, अनियमितताओं पर सख्ती

    अलवर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण कार्यालय द्वारा जिले में दवा विक्रेताओं की फर्मों के निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के आधार पर 9 दवा विक्रेता फर्मों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है।

    सहायक औषधि नियंत्रक महेन्द्र जूनवाल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों व नियमों में पाई गई कमियों तथा फर्मों द्वारा प्रस्तुत जवाबों के परीक्षण के बाद यह कार्रवाई की गई।

    इन फर्मों पर हुई निलंबन की कार्रवाई

    • मैसर्स मेवात जिंदल टाउनशिप, मैनगेट 200 फुट रोड बायपास वार्ड नं. 40, अलवर – 7 दिवस

    • मैसर्स उत्कर्ष मेडिकल स्टोर, बस स्टैंड सैनी मोहल्ला न्याना, गोविन्दगढ़ – 8 दिवस

    • मैसर्स इजा मेडिकल स्टोर, कुण्ड बाजार ईदगाह मार्केट, गोविन्दगढ़ – 7 दिवस

    • मैसर्स महेश मेडिकल्स, नियर बाय बगीची, थानागाजी – 6 दिवस

    • मैसर्स आर.जी. मेडिकल, गांव दातली पहाड़ी, बानसूर – 10 दिवस

    • मैसर्स श्री कृष्णा मेडिकोज, बायपास रोड, बानसूर – 5 दिवस

    • मैसर्स श्याम मेडिकोज, बिलाली, बानसूर – 6 दिवस

    • मैसर्स बालाजी मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, बस स्टैंड गिरूड़ी, बानसूर – 10 दिवस

    • मैसर्स अनामिका मेडिकल स्टोर, गांव हरसोली, कोटकासिम – 60 दिवस

    विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अवहेलना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित दवाएं उपलब्ध कराने के लिए नियमित निरीक्षण जारी रहेंगे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here