आश्रम में जन्मदिन पर सेवा भाव: चिकानी स्थित आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया समारोह
अलवर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह का जन्मदिन गुरुवार को चिकानी स्थित अपना घर आश्रम में उत्साह और सेवा भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए समाजसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
आयोजित कार्यक्रम में आश्रम के वातावरण में सादगी और जनसेवा की भावना के साथ जन्मदिन मनाया गया। उपस्थित लोगों ने भंवर जितेंद्र सिंह के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन विश्राम गुर्जर, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रत्याशी शैलेंद्र अवस्थी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जुबेर खान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कठूमर धर्मपाल यादव नंगली, हार्दिक वर्मा, सहकुल खान, अध्यक्ष दीपक वर्मा, विनोद जाटव, गोलू, असलम चिकानी, रविंद्र, सतवीर गुर्जर, जिलसाद, गौरव वर्मा, राहुल गुर्जर, फारुख खान, अमित बेरवा, विनोद जाटव तथा रविंद्र चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


