More
    Homeदुनियाअमेरिकी पायलट रेस्क्यू ऑपरेशन: ईरान से सुरक्षित निकाले गए दोनों पायलट

    अमेरिकी पायलट रेस्क्यू ऑपरेशन: ईरान से सुरक्षित निकाले गए दोनों पायलट

    पायलट रेस्क्यू मिशन सफल: ट्रंप बोले- सबसे साहसी अभियान, दोनों सुरक्षित

    वॉशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार सुबह बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अमेरिका ने ईरान के अंदर से अपने दोनों लापता लड़ाकू पायलटों को सुरक्षित निकाल लिया है। ये पायलट शनिवार को ईरान की सेना के हमले में अमेरिकी विमानों के गिराए जाने के बाद लापता हो गए थे।

    राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा, “हमने उन्हें पा लिया है! पायलट अब पूरी तरह सुरक्षित हैं।” उन्होंने बताया कि यह एक ‘चमत्कारी’ और बेहद जोखिम भरा मिशन था, जिसमें दूसरे पायलट को भी सफलतापूर्वक सुरक्षित बाहर निकाला गया।

    ट्रंप के अनुसार, एक पायलट ईरान के दुर्गम पहाड़ी इलाके में दुश्मन की सीमा के भीतर फंसा हुआ था। दुश्मन बल लगातार उसकी ओर बढ़ रहे थे, लेकिन अमेरिकी सेना उसकी हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए थी और रेस्क्यू ऑपरेशन की योजना बना रही थी।

    राष्ट्रपति ने बताया कि इस अभियान के लिए अमेरिकी सेना ने दुनिया के अत्याधुनिक और घातक हथियारों से लैस दर्जनों विमान भेजे। उन्होंने कहा कि यह अमेरिकी सैन्य इतिहास के सबसे साहसी बचाव अभियानों में से एक है। पायलट को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन उसकी स्थिति अब स्थिर है।

    ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब दुश्मन के इलाके के भीतर से दो पायलटों को अलग-अलग अभियानों में सुरक्षित निकाला गया है। उन्होंने कहा, “हम कभी भी अपने किसी सैनिक को पीछे नहीं छोड़ते।”

    राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि इस पूरे अभियान में किसी भी अमेरिकी सैनिक को नुकसान नहीं पहुंचा। उन्होंने इसे अमेरिका की सैन्य क्षमता और पेशेवर सेना का प्रमाण बताया और कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here