साप्ताहिक राशिफल
6 से 12 अप्रैल 2026
सीमा वधावन , ज्योतिषाचार्य
♈ मेष
इस सप्ताह आप ज्यादा जिम्मेवारियां ना लें और एक ही लक्ष्य पर फोकस करें। कार्यक्षेत्र में अचानक कुछ बदलाव आ सकते हैं l आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए फिजूल खर्ची ना करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा अगर आप शांतिपूर्वक रहेंगे। प्रेम संबंधों में अपनी बात को नरम लहजे में कहे। आपका शुभ रंग लाल है।
♉ वृष
इस सप्ताह आपको अपनी कुछ जिम्मेवारियों को कम करना चाहिए। कार्य क्षेत्र भी समय अच्छा होगा परंतु सारे कार्यों को एक साथ अपने हाथ में ना ले। धन का आगमन होगा परंतु खर्च सोच समझ कर करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु आप खान-पान और नींद पर ध्यान रखें।।। प्रेम संबंध मैं साथी की भावनाओं का ध्यान रखें एवं निरंतर संवाद रखें। गुलाबी रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
♊ मिथुन
यह सप्ताह आपके लिए विचारों से भरा रहेगा । आप एक ही कार्य पर फोकस रखें। कार्य क्षेत्र में अपनी बात को स्पष्ट रूप से कहें । स्वास्थ्य के लिए खानपान का ध्यान रखें रात को मोबाइल न कर देखकर पर्याप्त नींद ले। प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों में विवाद ना करें और किसी भी बात को दिल पर ना लें। पीला रंग आपके लिए लकी है।
♋ कर्क
इस सप्ताह आप बहुत भावुक रहेंगे एवं बेचैनी महसूस करेंगे। कार्य क्षेत्र मे एक ही कार्य को पूरी निष्ठा के साथ करें। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए अनावश्यक खरीदारी ना करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु मानसिक तनाव न ले। प्रेम संबंध मैं मन को शांत रख कर अपनी बात कहें। सफेद रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
♌ सिंह
इस सप्ताह आपकी आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अपने कार्य को निष्ठा से करें एवं काम बोले। आय के स्रोत बढ़ेंगे परंतु दिखावे के लिए अनावश्यक खर्च न करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु खान पान का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों से आपके पार्टनर को खुशी मिलेगी। नारंगी रंग आपके लिए शुभ है।
♍ कन्या
इस सप्ताह आप बहुत अधिक विचारशील रहेंगे। हर क्षेत्र में आपको बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी एवं आप ज्यादा परफेक्शन की उम्मीद ना करें। आप को धैर्य पूर्वक काम करना होगा। अचानक कुछ अनावश्यक खर्चे आ सकते हैं जिसके लिए आप हिसाब लिख कर रखें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए भरपूर नींद ले। प्रेम संबंधों में विवाद हो सकता है इसीलिए आप काम बोले एवं ज्यादा सुने। आपका शुभ रंग हरा है।
♎ तुला
इस सप्ताह आपको विनम्र रहना चाहिए। कार्यक्षेत्र में जो व्यक्ति आपको तंग कर रहा है उसे स्पष्ट रूप से बात कीजिए। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अच्छा है परंतु आप अपने मूड को सही रखें। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता तभी आएगी जब आप अपनी बात को स्पष्ट एवं सलीके से कहेंगे। गुलाबी रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
♏ वृश्चिक
इस सप्ताह आप बहुत इंट्यूटिव रहेंगे एवं बिना बोले ही बातों को समझ जाएंगे। कार्य क्षेत्र में आप अपनी योजनाएं किसी को ना बताएं एवं कार्य पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति मजबूत रखने के लिए धन का प्रबंधन करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए खानपान सही रखें आपको थकावट का अनुभव हो सकता है। प्रेम संबंधों में विनम्रता से काम ले एवं सामने वाले को जगह दें। लाल रंग आपके लिए लकी रहेगा।
♐ धनु
यह सप्ताह कई महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्ण करेगा। कार्य क्षेत्र की कई समस्याएं दूर होगी परंतु आपको बहुत धैर्य पूर्वक कार्यों को करना होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु कोई भी मानसिक तनाव न ले। प्रेम संबंधों में निकटता लाने के लिए अपने किए हुए वादे को जरूर निभाएं। बैंगनी रंग का अधिक प्रयोग करें।
♑ मकर
इस सप्ताह आप स्थिरता से रहें। कार्यक्षेत्र में अपने ऊपर सारे कार्यों को ना ले एवं दूसरे को भी जिम्मेदारी उठाने दे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी एवं कोई भुगतान रह गया है तो उसे समय पर कर दें। स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए सेहतमंद भोजन एवं पर्याप्त नींद ले। संबंधों में अपनी पार्टनर की भावनाओं का ध्यान दें अनावश्यक ना बोले। ग्रे रंग आपके लिए लकी है।
♒ कुंभ
इस सप्ताह आप बहुत ही विचारवान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी योजनाओं को स्पष्ट रूप से सामने रखें जिससे फायदा मिलेगा। धन का आगमन होगा एवं आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा पानी ज्यादा पिए। प्रेम संबंधों में दूरी ना बनाएं, पार्टनर को बता कर स्पेस ले। नीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
♓ मीन
इस सप्ताह आप किसी की बातों में ना आए एवं स्वयं में स्पष्ट रहे। यह सप्ताह आपकी परिश्रम का फल लेकर आएगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है जिसके पूरा करने पर आपको बहुत प्रशंसा की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी एवं आप भूमि वाहन आदि खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु विश्राम भी करें। प्रेम संबंधों में पार्टनर के के साथ स्पष्ट रूप से बात करें। पीला रंग आपके लिए शुभ है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


