More
    Homeराजस्थानअलवरअरावली विहार में बिजली पोल लगाने पर विवाद, महिलाओं ने रुकवाया गड्ढा...

    अरावली विहार में बिजली पोल लगाने पर विवाद, महिलाओं ने रुकवाया गड्ढा खोदने का काम

    घरों के सामने पोल लगाने का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, दो थानों का पुलिस जाप्ता तैनात; बिजली विभाग अधिकारियों ने समझाइश की

    अलवर। अरावली विहार थाना क्षेत्र के रूपबास रोड पर विद्युत पोल लगाए जाने को लेकर मंगलवार को विवाद की स्थिति बन गई। सड़क किनारे बिजली के पोल लगाने के लिए गड्ढे खोदे जा रहे थे, तभी स्थानीय महिलाएं और लोग मौके पर पहुंच गए और काम का विरोध शुरू कर दिया।

    महिलाओं ने विद्युत पोल लगाने का काम रुकवा दिया। उनका कहना था कि घरों के ठीक सामने बिजली के पोल नहीं लगाने दिए जाएंगे। विरोध के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे।

    घरों के सामने पोल लगाने पर जताई आपत्ति

    स्थानीय लोगों का कहना है कि पोल और विद्युत लाइन लगाए जाने के बाद बारिश के दौरान उनके मकानों पर खतरा बढ़ सकता है। इसी आशंका को लेकर लोगों ने मौके पर चल रहे काम का विरोध किया और विद्युत विभाग से वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की।

    विरोध बढ़ने की सूचना पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। स्थिति को देखते हुए एहतियात के तौर पर दो थानों का पुलिस जाप्ता तैनात किया गया।

    बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे

    मामले की जानकारी मिलने पर बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने महिलाओं और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी आपत्तियां सुनीं और समझाइश के जरिए मामले को शांत कराने का प्रयास किया।

    बताया जा रहा है कि करीब तीन मकानों की छतों के ऊपर से गुजर रही 33 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन को दूसरी जगह स्थानांतरित करने का मामला है। इसी के तहत नई जगह विद्युत पोल लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

    बातचीत से समाधान निकालने का प्रयास

    स्थानीय लोगों के विरोध के चलते मौके पर कुछ समय तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। वहीं बिजली विभाग के अधिकारी लोगों की आपत्तियों को सुनकर बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने में जुटे हैं।

    फिलहाल विद्युत पोल लगाने का काम स्थानीय लोगों के विरोध के कारण प्रभावित हुआ है। अब विभाग और स्थानीय लोगों के बीच बातचीत के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होने की संभावना है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here