More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर की नजर बगीची में राज्य स्तरीय स्काउट-गाइड ट्रेनर्स मीट का भव्य...

    अलवर की नजर बगीची में राज्य स्तरीय स्काउट-गाइड ट्रेनर्स मीट का भव्य आयोजन

    वयस्क लीडर ट्रेनिंग के नवीन पाठ्यक्रम व प्रशिक्षण बदलावों पर गहन मंथन, 40 से अधिक लीडर ट्रेनर हुए शामिल

    अलवर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वाधान में अलवर स्थित नजर बगीची में राज्य स्तरीय ट्रेनर्स मीट का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेशभर से लीडर ट्रेनर (एलटी) एवं सहायक लीडर ट्रेनर (एएलटी) स्काउट-गाइड ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    कार्यक्रम में राज्य प्रशिक्षण आयुक्त एवं सीओ स्काउट एलआर शर्मा की विशेष उपस्थिति रही।

    सीओ गाइड श्रीमती विजयलक्ष्मी रोहिला ने बताया कि यह स्काउट-गाइड की वयस्क लीडर ट्रेनिंग की सर्वोच्च श्रेणी की प्रशिक्षण प्रक्रिया है, जिसमें प्रदेशभर से 40 से अधिक एलटी एवं एएलटी ने सहभागिता की।

    शिविर संचालक एवं स्टेट ट्रेनिंग कमिश्नर बनालाल ने जानकारी दी कि प्रशिक्षण के दौरान वयस्क लीडर्स के पाठ्यक्रम में किए गए नवीन बदलावों पर विस्तार से चर्चा की गई। कक्षा-कक्ष में प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण की अद्यतन पद्धति और संशोधित मॉड्यूल की प्रस्तुति दी गई।

    स्टेट ऑर्गनाइजिंग कमिश्नर सुयश लोढ़ा ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षण को प्रभावी और उपयोगी बताया।

    इस अवसर पर सुरेश चन्द्र शर्मा, राजगुप्ता, चंद्रभान, दिनेश कुमार, शिवानी, पूजा, लावन्या, मनु, गुंजन सहित अनेक लीडर ट्रेनर एवं सहायक लीडर ट्रेनर उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here