More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर के अहिंसा स्थल जैन मंदिर में दिल्ली के श्रद्धालुओं का आगमन,...

    अलवर के अहिंसा स्थल जैन मंदिर में दिल्ली के श्रद्धालुओं का आगमन, भव्य स्वागत के साथ दर्शन

    जयपुर रोड स्थित अहिंसा स्थल मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ के दर्शन किए, ध्यान गुफा बनी आकर्षण

    अलवर। जयपुर रोड स्थित ढाई पैड़ी पर बने अहिंसा स्थल दिगम्बर जैन मंदिर में रविवार को दिल्ली के लक्ष्मी नगर क्षेत्र से श्रद्धालुओं से भरी एक बस पहुंची। मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं का भव्य और भावभीना स्वागत किया गया।

    मंदिर के प्रबंधक बच्चू सिंह जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं ने मंदिर में विराजमान भगवान आदिनाथ की मूल प्रतिमा सहित अन्य जैन प्रतिमाओं के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

    उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं ने अहिंसा स्थल में नवनिर्मित भक्तामर आरोग्य धाम और जिनवाणी मंदिर के भी दर्शन किए, जिससे वे मंत्रमुग्ध हो गए। इसके साथ ही मंदिर परिसर में बनी ध्यान योग गुफा भी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही, जहां उन्होंने एकांत में बैठकर ध्यान साधना की।

    श्रद्धालुओं के स्वागत के दौरान बच्चू सिंह जैन, एन.के. जैन सहित अन्य सदस्यों ने उन्हें मोतियों की मालाएं पहनाकर सम्मानित किया तथा अहिंसा स्थल मंदिर का चित्र प्रतीक चिन्ह के रूप में भेंट किया।

    जैन पत्रकार महासंघ अलवर के जिला संयोजक हरीश जैन ने बताया कि यह मंदिर भगवान आदिनाथ की मूल प्रतिमा के कारण विशेष धार्मिक महत्व रखता है, जहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं का आगमन होता रहता है।

    उन्होंने बताया कि मंदिर में बनी ध्यान गुफा श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आकर्षण है, जहां वे शांति और एकाग्रता के साथ ध्यान कर सकते हैं। साथ ही यहां जैन संत-साध्वियों का भी नियमित आगमन होता है और पूर्व में यहां चातुर्मास का आयोजन भी किया जा चुका है।

    श्रद्धालुओं ने मंदिर की भव्यता, शांत वातावरण और आध्यात्मिक ऊर्जा की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक दिगम्बर जैन मंदिर बताया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here