परिवार सहित पहुंचे श्रद्धालुओं का अहिंसा स्थल पर भावभीना स्वागत, सभी ने लिया दर्शन लाभ
अलवर। जयपुर रोड स्थित ढ़ाई पैड़ी के अहिंसा स्थल दिगम्बर जैन मंदिर में इन दिनों दिल्ली से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था लगातार बढ़ती नजर आ रही है। तीन दिन के भीतर ही दूसरी बार दिल्ली से श्रद्धालुओं की बस यहां पहुंची, जिससे मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल और अधिक सजीव हो गया।
मंदिर के मुख्य प्रबंधक बच्चू सिंह जैन ने बताया कि दिल्ली के प्रीतमपुरा क्षेत्र से सुरेश चंद जैन के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का दल मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अहिंसा स्थल पहुंचा, जहां उनका भावभीना स्वागत किया गया।
दल में शामिल महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने मंदिर में भगवान आदिनाथ सहित जैन तीर्थंकरों के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही मंदिर परिसर में स्थित ध्यान केंद्र की गुफा में भी श्रद्धालुओं ने ध्यान और पूजन किया।
पूरे परिसर में भगवान आदिनाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर के भव्य स्वरूप और शांत वातावरण की सराहना करते हुए इसे आध्यात्मिक अनुभव बताया।
गौरतलब है कि इसी माह 26 अप्रैल को भी दिल्ली के लक्ष्मी नगर क्षेत्र से श्रद्धालुओं की एक बस यहां पहुंची थी और अब महज तीन दिन के भीतर दूसरी बस के आगमन से अहिंसा स्थल की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


