More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर के सुरेंद्र स्वरूप भटनागर ने निधन के बाद भी पेश की...

    अलवर के सुरेंद्र स्वरूप भटनागर ने निधन के बाद भी पेश की मिसाल, परिजनों ने नेत्रदान के साथ ईएसआई मेडिकल कॉलेज को किया देहदान

    चिकित्सा शिक्षा और मानव सेवा के लिए परिवार की पहल, महावीर इंटरनेशनल के डॉ. सुरेंद्र जैन ने देहदान प्रक्रिया में किया सहयोग

    अलवर। शहर के सुरेंद्र स्वरूप भटनागर (ऋषि भटनागर, ऋषि मेडिकल वाले) के निधन के बाद उनके परिजनों ने नेत्रदान और देहदान कर मानव सेवा की प्रेरक मिसाल पेश की। 19 अक्टूबर 2026 को उनके निधन के बाद परिजनों ने उसी दिन श्रॉफ आई हॉस्पिटल, अलवर को नेत्रदान किया। इसके बाद 20 अक्टूबर को उनकी देह ईएसआई मेडिकल कॉलेज, अलवर को दान की गई।

    सुरेंद्र स्वरूप भटनागर
    सुरेंद्र स्वरूप भटनागर

    देहदान में डॉ. सुरेंद्र जैन का सहयोग

    सुरेंद्र स्वरूप भटनागर की देहदान प्रक्रिया में महावीर इंटरनेशनल केंद्र, अलवर के केंद्र संरक्षक एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र जैन का विशेष सहयोग रहा। परिजनों की इस पहल से चिकित्सा शिक्षा और मानव सेवा के प्रति समर्पण का संदेश सामने आया।

    महावीर इंटरनेशनल केंद्र ने जताया शोक

    महावीर इंटरनेशनल केंद्र के अध्यक्ष वीर जिनेंद्र जैन ने बताया कि भटनागर के निधन के बाद उनके परिजनों ने नेत्रदान और देहदान का निर्णय लेकर सराहनीय कार्य किया। केंद्र के सदस्यों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here