नियुक्ति के बाद संगठन विस्तार और सेन समाज के उत्थान का लिया संकल्प
अलवर। ऑल इंडिया महापदम नंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन (AIMCEA) के राष्ट्रीय नेतृत्व ने अलवर निवासी हेमनारायण सेन को संगठन का राजस्थान प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। वहीं पूरण सिंह अड्डा (दौसा) को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह नियुक्ति राष्ट्रीय महासचिव लाद्दू सुर्लकर द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश एवं राष्ट्रीय संगठन सचिव सतीश कुमार सेन की सहमति के बाद जारी की गई।
संगठन के विश्वास पर जताया आभार
नवनियुक्त प्रदेश महासचिव हेमनारायण सेन ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य सेन समाज के शिक्षित युवाओं को एक मंच पर जोड़ना, समाज के जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करना तथा राजस्थान में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाना है।
जल्द होगा प्रदेश कार्यकारिणी का गठन
हेमनारायण सेन ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश की शेष कार्यकारिणी का गठन भी शीघ्र किया जाएगा। इसके माध्यम से संगठन की गतिविधियों का विस्तार करते हुए समाजहित के कार्यों को गति दी जाएगी।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


