More
    Homeराजस्थानअलवरफूल बाग अलवर में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का भव्य स्वागत, संगठन को...

    फूल बाग अलवर में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का भव्य स्वागत, संगठन को मजबूती देने का संकल्प

    फूल बाग में उमड़ा जनसैलाब, स्वागत समारोह में एकजुटता का संदेश

    अलवर। शहर कांग्रेस संगठन में गुरुवार को उत्साह और नई ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। शहर कांग्रेस ए ब्लॉक के नवनियुक्त अध्यक्ष अंकित गोयल और बी ब्लॉक अध्यक्ष रमन सैनी ने फूल बाग पहुंचकर पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह तथा राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं का बड़ी फूलमालाओं से स्वागत किया गया।

    स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

    फूल बाग में आयोजित स्वागत समारोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों का अभिनंदन किया। “जितेंद्र सिंह जिंदाबाद”, “टीकाराम जूली जिंदाबाद” और “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, महिला कार्यकर्ता और वरिष्ठ कांग्रेसजन शामिल हुए।

    शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

    ए ब्लॉक अध्यक्ष अंकित गोयल ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और राहुल गांधी के संदेश को शहर के प्रत्येक वार्ड और बूथ तक पहुंचाया जाएगा तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

    बी ब्लॉक अध्यक्ष रमन सैनी ने कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ सेवा का अवसर है। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आमजन के बीच कांग्रेस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया।

    संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर

    पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर सकता है।

    कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अलवर में कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

    प्रमुख मौजूदगी

    कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत, विधायक मांगेलाल मीणा, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here