More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर ग्रामीण में विकास कार्यों को मिल रही नई रफ्तार, जूली ताबड़तोड़...

    अलवर ग्रामीण में विकास कार्यों को मिल रही नई रफ्तार, जूली ताबड़तोड़ कर रहे विकास कार्यों का उद्घाटन

    जाहरखेड़ा, सिरमोली और सैंथली में पंचायत भवन सहित विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण, ग्रामीणों से किया संवाद

    अलवर। ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में रविवार को विकास कार्यों की सौगात का सिलसिला जारी रहा। नेता प्रतिपक्ष एवं अलवर ग्रामीण विधायक टीकाराम जूली ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर विकास कार्यों का उद्घाटन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान वे ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर भी संवाद करते दिखे।

    जूली ने सुबह मोती डूंगरी स्थित कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का सुना, इस दौरान बड़ी संख्या में अपनी परिवेदनाएं लेकर पहुंचे लोगों ने उनका स्वागत भी किया।

    जूली ने जाहरखेड़ा, सिरमौली और सैंथली में सीसी रोड,थ्री सिंगल फेस बोरिंग,पंचायत भवन लोकार्पण,श्मशान घाट और कब्रिस्तान चारदीवारी सहित विभिन्न विकास कार्यों काउद्घाटन और लोकार्पण किया।

    जूली ने एक दिन पहले ही ग्रामीण विधानसभा की आधा दर्जन ग्राम पंचायत को विकास कार्यों की सौगात दी अगले ही दिन लगातार तीन ग्राम पंचायतों में हुए इन कार्यक्रमों को ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं और विकास कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    घोड़ी पर बैठाया स्वागत में उमड़ा जन सैलाब,ग्रामीणों से सीधे जुड़ें अलवर ग्रामीण विधायक

    अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों के नेता,भाई, बेटे के स्वागत सत्कार में पूरा गांव उमड़ पड़ा। जूली को घोड़ी पर बैठाकर जूली जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ ग्रामीण आगे बढ़ रहे थे।

    इस दौरान विकास कार्यों के उद्घाटन के साथ जूली ने ग्रामीणों से संवाद भी किया। स्थानीय लोगों की ओर से सड़क, पानी, बिजली, नाली, स्वच्छता, पंचायत स्तर की सुविधाओं तथा अन्य स्थानीय समस्याओं को उनके समक्ष रखा गया। जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति और भविष्य की आवश्यकताओं को लेकर भी चर्चा हुई।

    इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष जफरु खान,उमरदीन,जल्लाराम जाटव, साहुन खान,हारुण खान,अशोक सैनी, शहाबुद्दीन,साजिद खान,देवेंद्र चौधरी, नवाब खान, धारा,राहुल शेर मोहम्मद, आरिफ हाजी सपात खान,इमरान खान,बालाराम जांगिड़,रवि कसाना,फतेह मोहम्मद,हरिसिंह जाटव, शेर मोहम्मद,किशन जाटव,भगवान पंच सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here