More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर जनसुनवाई में 183 परिवेदनाएं, मौके पर समाधान से मिली राहत

    अलवर जनसुनवाई में 183 परिवेदनाएं, मौके पर समाधान से मिली राहत

    जनसुनवाई के दौरान अनुकम्पा नियुक्ति का रास्ता साफ, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

    अलवर। त्रि-स्तरीय व्यवस्था के तहत जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन गुरुवार को मिनी सचिवालय सभागार में जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान जिलेभर से आए 183 फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।

    जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे संवेदनशीलता और सक्रियता के साथ आमजन की परिवेदनाओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सम्पर्क पोर्टल और जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा समयबद्ध समाधान किया जाए।

    जनसुनवाई में राजस्व, नगर निगम, यूआईटी, विद्युत, जलदाय और पुलिस विभाग से संबंधित कई मामले सामने आए। शहर की विश्वकर्मा कॉलोनी, हरदेव विहार, देहली दरवाजा क्षेत्र सहित विभिन्न इलाकों से पेयजल आपूर्ति, क्षतिग्रस्त पाइपलाइन और सड़कों की मरम्मत को लेकर शिकायतें प्राप्त हुईं।

    इसके अलावा अतिक्रमण हटाने, कचरा निस्तारण, हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पीएम किसान सम्मान निधि और विद्युत कनेक्शन जैसी समस्याएं भी प्रमुख रूप से उठाई गईं। जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।

    जनसुनवाई के दौरान एक महत्वपूर्ण मामले में तत्काल समाधान भी किया गया। फरियादी निकिता मीणा ने अपनी माता के निधन के बाद अनुकम्पा नियुक्ति में आ रही बाधा की शिकायत रखी। जिला कलक्टर के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आवश्यक आदेश जारी किए, जिससे उनकी नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त हो गया।

    मौके पर ही समस्या के समाधान से फरियादी ने खुशी जताते हुए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

    जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से जनसुनवाई करें और लंबित मामलों की समीक्षा करें। साथ ही, उन्होंने परिवादियों से सीधे संवाद कर फीडबैक लेने के निर्देश भी दिए, ताकि समाधान की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

    बैठक में एडीएम, नगर निगम, यूआईटी, स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि उपखंड स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here