More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर जिले के अंशुल सैनी बने कांग्रेस निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

    अलवर जिले के अंशुल सैनी बने कांग्रेस निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

    राजस्थान निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष जीवण खा ने कांग्रेस संगठन को अलवर जिले में मजबूत करने की दिशा में अहम निर्णय लिया

    अलवर। राजस्थान निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष जीवण खा ने कांग्रेस संगठन को अलवर जिले में और मजबूत करने की दिशा में एक अहम निर्णय लिया है। पूर्व पार्षद अंशुल सैनी को अलवर जिले का नया निकाय प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के निर्देशानुसार की गई है।

    संगठन को नई ऊर्जा देने की कोशिश

    प्रदेशाध्यक्ष जीवण खा ने कहा कि कांग्रेस का निकाय प्रकोष्ठ स्थानीय निकाय चुनावों और नगर निकायों से जुड़े मुद्दों पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अंशुल सैनी अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और मेहनत से निभाते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा देंगे।

    उन्होंने कहा कि नगर निगम, नगर परिषद और पालिका स्तर पर संगठन को सक्रिय करना समय की जरूरत है। इसके लिए निकाय प्रकोष्ठ कार्यकर्ताओं को जोड़कर जमीनी स्तर पर मजबूती से काम करेगा।

    कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर रहेगा फोकस

    प्रदेशाध्यक्ष जीवण खा ने अंशुल सैनी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सम्मान और जिम्मेदारी देने से संगठन मजबूत होता है और आने वाले चुनावों में इसका सीधा असर देखने को मिलेगा।

    साथ ही, उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं है, बल्कि जनता की समस्याओं को उठाना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना भी उतना ही जरूरी है। निकाय प्रकोष्ठ इसी दिशा में काम करेगा।

    स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारी

    राजस्थान में आगामी समय में नगर निगम, नगर परिषद और पालिकाओं से जुड़े चुनाव होने की संभावना है। कांग्रेस पार्टी ने पहले से ही संगठन को सक्रिय करने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

    जीवण खा ने कहा कि कांग्रेस निकाय प्रकोष्ठ का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि नगर निकायों में कांग्रेस की पकड़ मजबूत हो और संगठन से जुड़े हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी मिले।

    जिम्मेदारी को ईमानदारी साथ निभाएंगे

    जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद अंशुल सैनी ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाएंगे। उनका प्रयास रहेगा कि अलवर जिले में कांग्रेस संगठन और निकाय प्रकोष्ठ को मजबूत बनाया जाए तथा जनता के मुद्दों को हर स्तर पर उठाया जाए।

    देश, प्रदेश व अलवर की विशेष खबरें पढ़ने के लिए मिशनसच के लिंक पर क्लिक करें https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here