सीबा मसाला उद्योग की पहल से मिला ट्रैफिक बूथ, उद्घाटन समारोह में जनसहयोग की सराहना
अलवर। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सीबा मसाला उद्योग की ओर से अलवर बस स्टैंड पर नया ट्रैफिक बूथ स्थापित कराया गया। बूथ का उद्घाटन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) डॉ. दीपक कुमार शर्मा की मौजूदगी में हुआ।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. दीपक कुमार शर्मा ने आगे बढ़कर युवा उद्योगपति एवं सीबा मसाला उद्योग के डायरेक्टर शशांक झालानी से फीता कटवाकर ट्रैफिक बूथ का विधिवत शुभारंभ कराया।
इस अवसर पर ट्रैफिक इंचार्ज संजय शर्मा तथा ग्रामीण थाना प्रभारी राजेश चौधरी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जनसहयोग से बढ़ेगी सामाजिक भागीदारी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार शर्मा ने कहा कि यह जनसहयोग से किया गया सराहनीय और प्रेरणादायी कार्य है। उन्होंने कहा कि समाज और उद्योग जगत की ऐसी भागीदारी से सार्वजनिक सुविधाओं का विकास होगा तथा अन्य लोग भी सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित होंगे।
उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरह की पहल से शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी तथा सामाजिक सहयोग की भावना भी मजबूत होगी।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


