More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर महापौर पद के लिए तीन नामांकन, 11 नगर पालिकाओं में 23...

    अलवर महापौर पद के लिए तीन नामांकन, 11 नगर पालिकाओं में 23 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

    नगर निकाय चुनाव में नामांकन का दौर पूरा, 17 सितंबर को होगी जांच और 21 सितंबर को मतदान

    अलवर। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के तहत नामांकन दाखिल करने का चरण बुधवार को पूरा हो गया। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के अंतिम दिन नगर निगम अलवर के महापौर पद के लिए तीन अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किए। वहीं जिले की 11 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद के लिए कुल 23 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए।

    जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरीय निकाय) डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि नगर निगम अलवर के महापौर पद के लिए सुमनलता अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी, कमलेश शर्मा ने इंडियन नेशनल कांग्रेस तथा रिंकल गर्ग ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन प्रस्तुत किया।

    11 नगर पालिकाओं में इन प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

    जिले की विभिन्न नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद के लिए भी अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किए। निर्वाचन विभाग के अनुसार—

    • कठूमर: सोरन देई—कांग्रेस, मणी—भाजपा।
    • बहादुरपुर: बलवंत सिंह यादव—भाजपा, अजीत सिंह—कांग्रेस।
    • थानागाजी: पपीता देवी—कांग्रेस, अनिता—भाजपा, कलावती—निर्दलीय।
    • लक्ष्मणगढ़: मीना गुप्ता—भाजपा, डॉ. पायल भारद्वाज—कांग्रेस।
    • मालाखेड़ा: सावित्री मीणा—कांग्रेस, पूरण चंद मीणा—भाजपा, नरेंद्र मीणा—निर्दलीय।
    • बड़ौदामेव: कविता—भाजपा, सुकमा—कांग्रेस।
    • राजगढ़: रेखा देवी—भाजपा, राजकुमार सैनी—निर्दलीय, धर्म चंद सैनी—निर्दलीय।
    • रामगढ़: प्रेम—भाजपा, गुरूबक्स—कांग्रेस।
    • नौगांव: बिरमा—भाजपा, ममता—कांग्रेस।
    • गोविंदगढ़: मधु देवी—भाजपा।
    • खेड़ली: पवन जैन चौधरी—भाजपा।

    नामांकन के आंकड़ों के अनुसार नगर निगम अलवर के महापौर पद सहित जिले की नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद को लेकर अब चुनावी प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच गई है।

    17 सितंबर को होगी नामांकन पत्रों की जांच

    निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को नाम वापस लेने का अवसर दिया जाएगा।

    18 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। इसी दिन अभ्यर्थिता वापस लेने का समय समाप्त होने के तुरंत बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।

    21 सितंबर को मतदान, उसी दिन मतगणना

    निर्वाचन कार्यक्रम के मुताबिक 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना की जाएगी।

    महापौर और नगरपालिका अध्यक्ष पदों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच तथा नाम वापसी के बाद अंतिम प्रत्याशियों की तस्वीर स्पष्ट होगी। इसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटित होने के साथ चुनाव प्रचार का अंतिम चरण शुरू होगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here