More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में अंगदान जागरूकता रैली निकली, जीवन बचाने का दिया संदेश

    अलवर में अंगदान जागरूकता रैली निकली, जीवन बचाने का दिया संदेश

    सामान्य चिकित्सालय से निकली रैली में स्वास्थ्यकर्मियों और नर्सिंग विद्यार्थियों ने किया जागरूक, अंगदान से जुड़े भ्रम दूर करने की अपील

    अलवर। विश्व अंगदान जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को अलवर के सामान्य चिकित्सालय से अंगदान के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    रैली में नर्सिंग विद्यार्थियों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, अस्पताल कर्मचारियों तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह रैली सामान्य चिकित्सालय से प्रारंभ होकर नंगली सर्किल सहित विभिन्न मार्गों से होकर निकली। इस दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर आमजन को अंगदान के महत्व की जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया।

    प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि समाज में अंगदान को लेकर अनेक भ्रांतियां फैली हुई हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंगदान से शरीर को किसी प्रकार की अनावश्यक हानि नहीं होती तथा अंग प्रत्यारोपण की पूरी प्रक्रिया विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में सुरक्षित ढंग से की जाती है।

    उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति का अंगदान कई गंभीर रूप से बीमार लोगों को नया जीवन दे सकता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को अंगदान के प्रति जागरूक होकर इस महादान में अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।

    रैली के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों से अपील की कि वे अंगदान से जुड़े भ्रमों पर विश्वास न करें, बल्कि सही जानकारी प्राप्त कर स्वयं भी आगे आएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

    अस्पताल प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि इस जागरूकता अभियान से समाज में अंगदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होगी और अधिक लोग इस जीवनदायी पहल से जुड़ेंगे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here