More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में अक्षय तृतीया पर धूमधाम से संपन्न हुआ सामूहिक विवाह

    अलवर में अक्षय तृतीया पर धूमधाम से संपन्न हुआ सामूहिक विवाह

    9 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, विवाह सम्मेलन में दिखी सामाजिक समरसता और सहयोग की मिसाल

    अलवर। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्री राम जानकी विवाह समिति के तत्वावधान में आयोजित सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन धूमधाम से संपन्न हुआ। आदर्श विद्या मंदिर, मालवीय नगर परिसर में आयोजित इस भव्य समारोह में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे और पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

    सजे-धजे दूल्हे और सुहाग के परिधान में सजी दुल्हनों ने समारोह की शोभा बढ़ाई। यह आयोजन सेवा भारती समिति से संबद्ध श्री राम जानकी विवाह समिति द्वारा लगातार दसवें वर्ष आयोजित किया गया, जो समाज में एकता और सहयोग की मिसाल बन चुका है।

    सेवा भारती समिति के अध्यक्ष अतुल सिंह ने बताया कि अब तक आयोजित विवाह सम्मेलनों में 27 जातियों के कुल 119 जोड़ों का विवाह समाज के सहयोग से संपन्न कराया जा चुका है। जिला मंत्री राजन मल्होत्रा ने कहा कि समिति वंचित, पीड़ित और जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

    विवाह समिति के अध्यक्ष हरमीत सिंह मेंदीरत्ता ने बताया कि यह आयोजन अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर कम खर्च में, सादगी के साथ और पारिवारिक वातावरण में किया जाता है। संयोजक अशोक आहूजा ने बताया कि कई वर्षों से यह परंपरा जारी है, जिसमें सभी जातियों के जोड़ों का विवाह पूरे रीति-रिवाज से संपन्न कराया जाता है।

    कार्यक्रम पूजनीय विजय मुनि महाराज एवं गंगा दास वेदांती महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में वन मंत्री संजय शर्मा, पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा, डॉ. के.के. गुप्ता, सुमन बंसल और अनिल शुक्ला सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर संकीर्तन ‘हरे कृष्णा हरे राम’ और स्वस्तिवाचन मधुसूदन आश्रम के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। बारात का स्वागत पुष्पवर्षा और घड़ियाल की ध्वनि के साथ किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्सवमय बन गया।

    कार्यक्रम में अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष अतुल गुप्ता, महासचिव विजय अग्रवाल, पुरुषार्थी समिति के जिलाध्यक्ष कुलदीप कालरा, महासचिव राजेश मक्कड़ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन की सफलता में डॉ. घनश्याम सैनी, राजेंद्र गुप्ता, ममता त्यागी, रुचि रानी, कुमकुम गुप्ता, निशा ज्योति शर्मा, हरि मोहन विजय, जितेंद्र गर्ग, हरि नारायण मुखीजा, शैलेंद्र सिंह, मनीष गुप्ता, राकेश शर्मा, राजकुमार गोयल और रमेश नारवानी सहित कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    अंत में समाजसेवी अशोक आहूजा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि पिछले 9 वर्षों से यह समिति लगातार इस प्रकार के सर्वजातीय विवाह सम्मेलन का आयोजन कर रही है, जिसमें नवविवाहित जोड़ों को उनकी मूलभूत आवश्यकताओं का सामान भी प्रदान किया जाता है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here