More
    Homeराजस्थानअलवरभक्ति की मधुर शुरुआत, दो दिवसीय कार्यक्रम में हुआ भक्तामर महापूजन

    भक्ति की मधुर शुरुआत, दो दिवसीय कार्यक्रम में हुआ भक्तामर महापूजन

    नवीन मंदिर प्रांगण में महापूजन का आयोजन, भक्ति संध्या में झूमे श्रद्धालु

    अलवर। दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ श्री भक्तामर महापूजन के साथ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में किया गया। यह आयोजन श्री रावण पार्श्वनाथ भगवान के नवीन मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।

    कार्यक्रम के दौरान भक्तामर महापूजन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। संगीत की मधुर ध्वनि के बीच रामलाल एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर इस आयोजन का आनंद लेते नजर आए।

    उल्लेखनीय है कि यह सभी कार्यक्रम मनोज कुमार हरण की प्रेरणा से आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य समाज में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करना है।

    कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित भक्ति संध्या में कोलकाता से आए कलाकार मोहित बोथरा एंड पार्टी ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। उनकी मधुर भजनों पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए।

    कांति जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन में शरद कुमार, सुमित कुमार, हेमेंद्र, अनिल पालावत, निर्मल पालावत, राजेश गुप्ता, देवशीष गुप्ता, राजकुमार संसेती सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here