अलवर में चुनावी एजेंडा किया साझा
अलवर। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील कुमार शर्मा ने अलवर में अधिवक्ताओं से संपर्क अभियान के दौरान अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों की जानकारी दी और पुनः अवसर मिलने पर अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया।
इस दौरान उन्होंने बताया कि अपने पूर्व कार्यकाल में अधिवक्ताओं के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनसे वकीलों को सीधा लाभ मिला। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें दोबारा मौका मिलता है तो वे अधिवक्ताओं के कल्याण, सुविधाओं के विस्तार और न्यायिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए नए कदम उठाएंगे।
गौरतलब है कि राजस्थान बार काउंसिल के चुनाव आगामी 22 अप्रैल को आयोजित होने जा रहे हैं, जिसमें सुशील कुमार शर्मा भी प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं।


