More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में कांग्रेस का BLA प्रशिक्षण शिविर 17 नवंबर को

    अलवर में कांग्रेस का BLA प्रशिक्षण शिविर 17 नवंबर को

    प्रशिक्षण में जितेंद्र सिंह होंगे मुख्य अतिथि

    अलवर। जिला कांग्रेस कमेटी अलवर के अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने बताया कि SIR को लेकर अलवर शहर विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अभिकर्ताओं (BLA) के लिए आवश्यक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 17 नवंबर 2025 को किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 11:30 बजे कटी घाटी स्थित बिल्खा रिसोर्ट में आयोजित होगा।

    शिविर में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में AICC महासचिव, CWC सदस्य एवं असम प्रभारी तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री  जितेन्द्र सिंह शामिल होंगे।
    इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, संभाग प्रभारी रमेश खंडेलवाल, PCC महासचिव एवं अलवर संगठन प्रभारी फूल सिंह ओला, तथा अलवर शहर विधानसभा की पीसीसी ऑब्जर्वर कृष्णा शर्मा भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

    शिविर में अलवर शहर विधानसभा क्षेत्र के सभी BLA, वरिष्ठ कांग्रेसजन, जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य, मंडल अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष, पूर्व चेयरमैन, पूर्व पार्षद एवं पूर्व मनोनीत पार्षद उपस्थित रहेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में समय पर पहुँचने का आग्रह किया है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here