More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में गीत गाता चल क्लब की 13वीं संगीत संध्या, गीतों से...

    अलवर में गीत गाता चल क्लब की 13वीं संगीत संध्या, गीतों से सजी महफिल

    होटल टॉप नोज में फिल्मी गीत, गजलें और भजनों की प्रस्तुतियों पर झूमे श्रोता

    अलवर। गीत गाता चल संगीत क्लब की मासिक गीतों भरी शाम नंगली सर्किल स्थित होटल टॉप नोज में हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुई। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल ने दीप प्रज्वलन और भजन गायन के साथ की। देर तक चले आयोजन में फिल्मी गीतों, गजलों, भजनों और शास्त्रीय गीतों की प्रस्तुतियों को श्रोताओं ने सराहा।

    कार्यक्रम का मंच संचालन सरला जैन और मनीष जैन ने किया। धर्मेंद्र जी ने शायरी प्रस्तुत की और कार्यक्रम के संयोजन में सहयोग दिया। विनय चावला, राज गुप्ता, ज्ञान प्रकाश गांधी, नरेश मीना, संजय अरोड़ा, नरेन भूटानी, पी.सी. सैनी, नरेश कुमार, मनमोहन सिंह, हरीश, परमजीत सिंह, संजय बांगा, अशोक, महेश खंडेलवाल, राजकुमार काला, राकेश शर्मा, सुमन शर्मा, रेखा मेंठी, स्मिता शर्मा, दीक्षा खंडेलवाल, राजेंद्र कौर और सरोज बांगा सहित कई गायकों ने गीतों की प्रस्तुति दी।

    भजन पर सामूहिक नृत्य, जन्मदिन भी मनाया

    कार्यक्रम के अंतिम चरण में मनीष जैन ने कभी राम बनके, कभी श्याम बनके चले आना भजन प्रस्तुत किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सुंदर नृत्य किया। आयोजन में पी.सी. सैनी और संजय बांगा का जन्मदिन भी मनाया गया। इसके बाद रात्रिभोज का आयोजन हुआ।

    हर महीने होती है संगीत संध्या

    एबीसी मीडिया कॉर्डिनेटर एन.एस. भूटानी के अनुसार, गीत गाता चल क्लब अलवर में पिछले एक वर्ष से प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को गीतों भरी शाम आयोजित कर रहा है। यह क्लब का 13वां लगातार सफल कार्यक्रम रहा। क्लब में करीब 100 सदस्य हैं और इसे अलवर शहर का सबसे बड़ा कराओके संगीत क्लब बताया गया है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here