चार दिन तक मोर्चरी में रखा रहा शव, मृतक की पहचान बुधराई सोयन के रूप में हुई
अलवर। पड़ीसल रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई थी। घटना के चार दिन बाद सोमवार को मृतक की पहचान हो पाई। मृतक की पहचान बुधराई पुत्र झेठा सोयन (31), निवासी पुरनिया, किशनगंज के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, बुधराई मजदूरी करता था और किशनगढ़ अजमेर की ओर जा रहा था। इसी दौरान 28 अक्टूबर 2026 को पड़ीसल रेलवे स्टेशन के पास वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया था। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही थी। सोमवार को पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। मामले में पुलिस की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


