ग्राम रथ अभियान से खेती-किसानी और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर गांवों में बढ़ रही जागरूकता
अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत अलवर जिले के ग्रामीण अंचलों में एलईडी लगे ग्राम रथ गांव-गांव पहुंचकर किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।
अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीण उत्साहपूर्वक योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
13 विभागों की योजनाओं की दी जा रही जानकारी
ग्राम रथों के माध्यम से ग्रामीणों को वितरित की जा रही प्रचार सामग्री में कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास सहित 13 विभागों की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
प्रशासन के अनुसार इस प्रचार सामग्री से ग्रामीणों को योजनाओं को समझने और उनका लाभ लेने में सुविधा हो रही है।
संध्या चौपाल में लोक कलाकारों की प्रस्तुति बनी आकर्षण
ग्राम रथ अभियान के तहत आयोजित संध्या चौपाल कार्यक्रमों में लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इन कार्यक्रमों में ग्रामीण भी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।
एलईडी स्क्रीन और ऑडियो-वीडियो सिस्टम के जरिए योजनाओं को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण आसानी से जानकारी समझ पा रहे हैं।
ग्रामीण साझा कर रहे योजनाओं के लाभ के अनुभव
ग्राम रथ गांवों में पहुंचने पर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित ग्रामीण अपने अनुभव साझा कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
उन्होंने बताया कि पहली बार योजनाओं की जानकारी सीधे गांव तक पहुंचने से उन्हें वास्तविक लाभ मिलने की उम्मीद जगी है। साथ ही ग्रामीण सुझाव पेटिका में विकसित भारत के निर्माण को लेकर अपने सुझाव भी दे रहे हैं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


