More
    Homeराजस्थानअलवरकठूमर में परिंदे अभियान से पक्षियों को राहत, दिखाई जीवदया की मिसाल

    कठूमर में परिंदे अभियान से पक्षियों को राहत, दिखाई जीवदया की मिसाल

    तीव्र गर्मी में कपूर चंद जैन ने विभिन्न संस्थानों में लगाए परिंदे

    कठूमर। भीषण गर्मी के बीच पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था कर समाजसेवी एवं पशु-पक्षी प्रेमी कपूर चंद जैन निवासी खेरली ने जीवदया और मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने कठूमर और खेड़ली क्षेत्र के कई सरकारी एवं सार्वजनिक संस्थानों में परिंदे लगवाकर उनमें नियमित पानी की व्यवस्था शुरू कराई।

    इस सेवा कार्य के तहत सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट कार्यालय खेड़ली, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय कठूमर, पुलिस थाना परिसर कठूमर, उपखंड कार्यालय कठूमर, पंचायत समिति परिसर कठूमर, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय कठूमर तथा पशु चिकित्सालय सहित कई स्थानों पर परिंदे लगाए गए।

    उपखंड कार्यालय में यह कार्य एसडीएम श्याम सुंदर चेतीवाल एवं तहसीलदार भानुप्रताप सिंह की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। वहीं पुलिस थाना परिसर में सीआई सुनील टॉक, पंचायत समिति में विकास अधिकारी शिवराम मीना, सीबीईओ कार्यालय में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम चौधरी तथा पशु चिकित्सालय में सुधीर जैन की उपस्थिति में परिंदे लगाए गए।

    इस दौरान राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ कठूमर के सचिव ओमप्रकाश गुप्ता, अशोक जैन, समाजसेवी मुकेश सिंह घोष राणा, स्वयंसेवी मदन मोहन सैनी, सत्यप्रकाश शर्मा और संतोष प्रजापत ने भी सहयोग प्रदान किया।

    स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना बड़ा पुण्य कार्य है और इससे जीव-जंतुओं को राहत मिलेगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here