More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में चुनावी रण तेज, 5 पंचायत समितियों में 28 अक्टूबर को...

    अलवर में चुनावी रण तेज, 5 पंचायत समितियों में 28 अक्टूबर को मतदान

    5.77 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग, 650 मतदान दल आज होंगे रवाना
    अलवर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के अंतर्गत जिले में द्वितीय चरण के तहत समाविष्ट 5 पंचायत समितियों यथा उमरैण, मालाखेडा, लक्ष्मणगढ़, राजगढ़ एवं थानागाजी में जिला परिषद सदस्य पद एवं पंचायत समिति सदस्य पद हेतु मतदान 28 अक्टूबर तथा सरपंच व पंच पद हेतु मतदान 30 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे से सांय 6 बजे तक संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान होगा।
    इस हेतु जिला मुख्यालय स्थित बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय अलवर परिसर से 27 अक्टूबर को प्रातः 7ः30 बजे से पंचायत समिति लक्ष्मणगढ़, राजगढ़ एवं थानागाजी तथा 11ः30 बजे से पंचायत समिति उमरैण, मालाखेडा के लिए मतदान हेतु मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण के पश्चात रवाना किया जाएगा।
    जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव के द्वितीय चरण के तहत जिले में जिला परिषद के 20 निर्वाचन क्षेत्रों/वार्डों एवं समाविष्ट 5 पंचायत समितियों के 109 निर्वाचन क्षेत्रों/वार्डों के लिए 28 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे से सांय 6 बजे तक तथा समाविष्ट 185 ग्राम पंचायतों में सरपंच व पंच पद हेतु मतदान 30 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे से सांय 6 बजे तक संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान होगा।
    5 लाख 77 हजार 407 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग
    उन्होंने बताया कि जिले द्वितीय  चरण के लिए 5 लाख 77 हजार 407 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें पंचायत समिति उमरैण के 134002, मालाखेडा के 126212, लक्ष्मणगढ़ के 89702, राजगढ़ के 125086 एवं थानागाजी के 102405 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
    जिला परिषद में सदस्य पद के निर्वाचन में 73 एवं समाविष्ट 5 पंचायत समितियां में सदस्य पद के निर्वाचन में 451 अभ्यर्थी आजमाएंगे अपना भाग्य
    उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के तहत जिला परिषद में सदस्य पद के निर्वाचन मंे 73 एवं समाविष्ट 5 पंचायत समितियों में सदस्य पद के निर्वाचन में 451 अभ्यर्थी अपना भाग्य आजमाएंगे, जिसमें जिला परिषद अलवर के 20 निर्वाचन क्षेत्रों/वार्डों के लिए कुल 73 अभ्यर्थी तथा पंचायत समिति उमरैण के 25 निर्वाचन क्षेत्रों/वार्डों के लिए कुल 104 अभ्यर्थी, मालाखेडा के 23 निर्वाचन क्षेत्रों/वार्डों के लिए कुल 112 अभ्यर्थी, लक्ष्मणगढ के 17 निर्वाचन क्षेत्रों/वार्डों  के लिए कुल 68 अभ्यर्थी, राजगढ के 23 निर्वाचन क्षेत्रों/वार्डों  के लिए कुल 93 अभ्यर्थी एवं थानागाजी के 21 निर्वाचन क्षेत्रों/वार्डों  के लिए कुल 74 अभ्यर्थी अपना भाग्य आजमाएंगे।
    मतदान दलों की रवानगी 27 अक्टूबर को
    उन्होंने बताया कि जिले में द्वितीय चरण के तहत जिला परिषद सदस्य पद एवं समाविष्ट 5 पंचायत समितियों के लिए पंचायत समिति सदस्य पद तथा सरपंच व पंच पद चुनाव हेतु 650 मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण के पश्चात 27 अक्टूबर को प्रातः 7ः30 बजे से बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय अलवर परिसर से मतदान सामग्री वितरित कर मतदान के लिए निर्धारित मतदान केंद्रों हेतु रवाना किया जाएगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here