More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में जलदाय विभाग का चौथा उपखंड घोषित, पेयजल व्यवस्था को मिलेगी...

    अलवर में जलदाय विभाग का चौथा उपखंड घोषित, पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

    वन राज्यमंत्री संजय शर्मा की अनुशंसा पर सरकार का फैसला, कई कॉलोनियों की जल समस्याओं के त्वरित समाधान का दावा

    अलवर। राज्य सरकार ने वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा की अनुशंसा पर अलवर शहर में जलदाय विभाग का चौथा उपखंड खोलने की घोषणा की है। इस निर्णय के बाद शहर के कई क्षेत्रों में पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

    वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने इस घोषणा पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा जलदाय विभाग मंत्री कन्हैया लाल चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अलवर शहर में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है और यह निर्णय उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस

    राज्यमंत्री ने बताया कि नए उपखंड के गठन से वैशाली नगर, अंबेडकर नगर, सूर्य नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, रणजीत नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों और परिवेदनाओं का त्वरित निस्तारण किया जा सकेगा। इससे आमजन को बेहतर और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

    नई प्रशासनिक व्यवस्था होगी मजबूत

    घोषणा के अनुसार अलवर खंड के अंतर्गत नए उपखंड में 4 सहायक अभियंता, 13 कनिष्ठ अभियंता तथा 7 मंत्रालयिक कर्मचारी कार्यरत रहेंगे। अतिरिक्त तकनीकी एवं प्रशासनिक स्टाफ उपलब्ध होने से जलदाय विभाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी और क्षेत्रीय स्तर पर समस्याओं का समाधान तेजी से किया जा सकेगा।

    वन राज्यमंत्री ने विश्वास जताया कि नए उपखंड की स्थापना से शहर की बढ़ती आबादी के अनुरूप पेयजल प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा तथा नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here