More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में जल जीवन मिशन को रफ्तार: 30 सितम्बर तक 19 हजार...

    अलवर में जल जीवन मिशन को रफ्तार: 30 सितम्बर तक 19 हजार पेयजल कनेक्शन पूरे करने का लक्ष्य

    जिला कलक्टर की सख्ती: शेष पेयजल कनेक्शन समयसीमा में पूरे नहीं हुए तो होगी कार्रवाई, बेहतर कार्य पर मिलेगा सम्मान

    अलवर। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला की अध्यक्षता में गुरुवार को मिनी सचिवालय सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को जल जीवन मिशन सहित विभिन्न पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

    जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के तहत जिले में शेष 19 हजार 374 घरेलू पेयजल कनेक्शन 30 सितम्बर 2026 तक हर हाल में पूरे किए जाएं। इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक की अलग कार्ययोजना तैयार करने, 15 अगस्त तक 50 प्रतिशत लक्ष्य तथा 30 सितम्बर तक शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रतिदिन का लक्ष्य तय कर उसकी नियमित समीक्षा करने को कहा गया।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय से पहले गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा, जबकि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

    अलवर शहर में दो वर्षों में 23 एमएलडी बढ़ी पेयजल आपूर्ति

    बैठक में अलवर शहर की जलापूर्ति व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जुलाई 2024 में शहर को प्रतिदिन केवल 31 एमएलडी पेयजल उपलब्ध हो रहा था, जबकि जिला कलक्टर के निर्देशन में किए गए सुधारात्मक कार्यों के बाद वर्तमान में 54 एमएलडी प्रतिदिन पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। इस प्रकार दो वर्षों में 23 एमएलडी की वृद्धि दर्ज की गई है।

    उन्होंने बताया कि विभिन्न कार्य पूरे होने के बाद अक्टूबर 2026 तक शहर में 10 एमएलडी अतिरिक्त पेयजल की आपूर्ति शुरू होने की संभावना है।

    योजनाओं की गुणवत्ता और समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर

    जिला कलक्टर ने बजट घोषणा, सांसद एवं विधायक निधि सहित अन्य मदों से स्वीकृत पेयजल योजनाओं को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही अलवर शहर एवं सभी ब्लॉकों की भविष्य की जल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नए प्रस्ताव तैयार करने को कहा।

    उन्होंने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं के पानी की नियमित प्रयोगशाला जांच कराई जाए। जिन राजकीय विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अभी तक पेयजल कनेक्शन नहीं हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर कनेक्शन दिए जाएं। इसके अलावा अवैध जल कनेक्शनों के विरुद्ध अभियान जारी रखने तथा पेयजल योजनाओं के विद्युत कनेक्शनों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए।

    बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव रविन्द्र सालुखे, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता रमेश चंद सैनी, विनय अग्रवाल, जयपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता जे.पी. बैरवा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here