इंटरएक्टिव सेशन में जीतों के सेवा प्रकल्पों की दी जानकारी, अलवर समाज ने जताई सहमति
अलवर। जैन समाज की अंतरराष्ट्रीय संस्था जीतों इंटरनेशनल (JITO International) का अलवर चैप्टर शीघ्र गठित किया जाएगा। इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए जीतों इंटरनेशनल राजस्थान जोन के पदाधिकारियों ने अलवर स्थित आदिनाथ शिक्षण संस्थान में एक इंटरएक्टिव सेशन आयोजित कर समाज के प्रबुद्धजनों को संस्था के उद्देश्यों एवं विभिन्न प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम का आयोजन जेटीआर नेशनल चेयरमैन विमल सिंघवी के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर राजस्थान जोन के चीफ सेक्रेटरी राज जी गोलेछा, राजस्थान जोन सेक्रेटरी राजेश सिंघवी, राजस्थान जेटीआर कन्वीनर आदित्य भंडारी तथा राजस्थान स्पोर्ट्स कन्वीनर संदीप गोलेछा ने जीतों इंटरनेशनल की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, व्यवसाय, खेल, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास एवं सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रही है। अलवर में चैप्टर बनने से जिले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी इन योजनाओं और अवसरों का लाभ मिल सकेगा।
कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें सीए महेश जैन, अनिल जैन (मुंशी बाग), मुकेश जैन (राधिका बाग), मनीष जैन ‘गोधा’, पूजन संघ के सदस्य एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजन शामिल रहे।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने जीतों के विजन और सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए अलवर में चैप्टर गठन के प्रस्ताव पर अपनी सहमति व्यक्त की। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि चैप्टर बनने के बाद स्थानीय स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के कौशल विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
सदस्यता एवं अधिक जानकारी के लिए नरेंद्र जैन (अंबेडकर नगर, अलवर), नीरज जैन (अलवर), मुकेश जैन (शालीमार, अलवर) तथा मगनचंद जैन (हरि साउंड, अलवर) से संपर्क किया जा सकता है।
सम्पूर्ण आयोजन आदिनाथ शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष एवं समाजसेवी अशोक जैन अग्रवाल के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में नीरज जैन (जेटीआर, अलवर) एवं नरेंद्र जैन (रामगढ़) की विशेष भूमिका रही।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


