मंदिरों में सुपार्श्वनाथ मोक्ष कल्याणक और चन्द्रप्रभ ज्ञान कल्याणक पर अभिषेक, शांतिधारा व विशेष पूजा-अर्चना आयोजित
मिशनसच न्यूज, अलवर। शनिवार को जैन धर्मावलंबियों ने दो जैन तीर्थंकरों के कल्याणक बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाए। इस अवसर पर शहर के जैन मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा मंदिर परिसर जयकारों एवं भक्ति गीतों से गुंजायमान हो उठा।
जैन पत्रकार महासंघ अलवर के जिला संयोजक हरीश जैन ने बताया कि सातवें तीर्थंकर भगवान सुपार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्वाण लाडू चढ़ाया और मोक्ष प्राप्ति के इस पावन दिवस को भावपूर्ण तरीके से स्मरण किया।
इसी प्रकार आठवें तीर्थंकर भगवान चन्द्रप्रभ का ज्ञान कल्याणक भी श्रद्धा के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने चन्द्रप्रभ भगवान की पूजा-अर्चना कर अर्घ्य अर्पित किए तथा ज्ञान और आत्मकल्याण का संदेश ग्रहण किया।
इससे पूर्व प्रातःकाल जैन मंदिरों में भगवान का अभिषेक, शांतिधारा एवं मंगल आरती के कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह से ही श्रद्धालु परिवार सहित मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन में शामिल हुए और धर्म लाभ प्राप्त किया।
पूरे दिन मंदिरों में धार्मिक वातावरण बना रहा तथा समाज के लोगों ने भक्ति, संयम और आध्यात्मिक साधना का संदेश देते हुए कल्याणक पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

